Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News:असम विधानसभा चुनाव में झामुमो का शंखनाद, विधायक संजीव सरदार ने चाय बागानों में उठाई आदिवासियों के हक की आवाज
    Breaking News

    Jamshedpur News:असम विधानसभा चुनाव में झामुमो का शंखनाद, विधायक संजीव सरदार ने चाय बागानों में उठाई आदिवासियों के हक की आवाज

    News DeskBy News DeskApril 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के असम विधानसभा चुनाव अभियान में पोटका विधायक संजीव सरदार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे असम के विभिन्न गांवों में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान एवं पहचान के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

    गांव-गांव पहुंचकर कर रहे जनसंपर्क

    विधायक संजीव सरदार असम के कई क्षेत्रों में लगातार दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों एवं चाय बागान श्रमिकों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के साथ-साथ आदिवासी समुदाय की समस्याओं को भी सुन रहे हैं। उनके अभियान को स्थानीय स्तर पर अच्छा समर्थन मिल रहा है।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    विशेष क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान

    इसी क्रम में उन्होंने डिगबोई विधानसभा के प्रत्याशी भरत नायक एवं मारघेटा विधानसभा के प्रत्याशी जरनैल मिंज के समर्थन में श्री कृष्णा चाय बागान तथा जागुन के समीप पार्वतीपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया।
    इस दौरान बोनू भूमिज, प्रधान भूमिज, जितेन भूमिज, बाबू सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

    श्रमिकों के हक और पहचान की उठाई आवाज

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में चाय बागान श्रमिकों की कम मजदूरी और आदिवासी समुदाय की संवैधानिक पहचान का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि असम में आदिवासी समाज आज भी अपने अधिकारों से वंचित है, जिसे लेकर झामुमो निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है।

    आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा – संजीव सरदार

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झामुमो हमेशा आदिवासी, श्रमिक और वंचित वर्ग के अधिकारों की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि असम में भी पार्टी चाय बागान श्रमिकों के हक, सम्मानजनक मजदूरी और आदिवासियों की पहचान के लिए मजबूती से संघर्ष कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन झामुमो के साथ है और पार्टी यहां बेहतर प्रदर्शन करेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar to Mumbai Train Danapur Pune Special Train ECR Special Trains Hadapsar Pune Special Indian Railways summer special IRCTC Ticket Booking 2026 Jamshedpur City Updates Jamshedpur Daily News Jamshedpur latest news Jamshedpur local news Jamshedpur news Jamshedpur news in Hindi Jamshedpur Tatanagar News Jamshedpur Trending News Jamshedpur updates Jharkhand Railway Update Lokmanya Tilak Special Train Prayagraj Jabalpur Route Railway News Today Samastipur Mumbai Train Summer special trains 2026 Train 01043 Route Train 01143 Schedule Train 01449 Timings असम विधानसभा चुनाव दानापुर मुंबई ट्रेन पटना दानापुर न्यूज़ रेलवे न्यूज़ हिंदी समर स्पेशल ट्रेन 2026 समस्तीपुर लोकमान्य तिलक स्पेशल हाजीपुर रेलवे न्यूज़
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group