


Noamundi. रायपुर से बड़े भाई की शादी के सामानों की खरीदारी कर नोवामुंडी लौटने के दौरान रविवार देर रात नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में टाटा स्टीलकर्मी अमन साहू (25 वर्ष) की मौत हो गई। इस हादसे में टाटा स्टीलकर्मी विश्वजीत विश्वाल के अलावा सुधीर नाग, चालक विजय करूवा व सिपुन गंभीर रूप से घायल हो गए।
अमन के पिता निमाई साहू टाटा स्टील एरिया में कावेरी रेस्टोरेंट और फूड प्लाजा के संचालक हैं। बताते हैं कि अमन साहू अपने चार साथियों के साथ रायपुर गए थे। घटना के बाद रायपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया।



