Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू ने 29 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
Breaking News

Jamshedpur News :पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू ने 29 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

News DeskBy News DeskApril 8, 2026Updated:April 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत विभिन्न योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई। शिलान्यास की गई योजनाओं में पुराना सीतारामडेरा स्थित भगवान बिरसा मुंडा मंदिर के पुनर्निर्माण के साथ जयपाल सिंह मुंडा परिसर में पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन शामिल है। इसके अलावा, जेपी नगर, भुईयांडीह, एग्रिको लाइन नंबर-2 में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। वहीं, भुईयांडीह स्थित माँ कत्यायनी काली मंदिर के मुख्य मार्ग से मंदिर द्वार तक पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन एवं न्यू बाराद्वारी स्थित सुभाष आश्रम परिसर में पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन कार्य की भी शुरुआत की गई। इन योजनाओं पर कुल 28 लाख 86 हजार रुपये व्यय होंगे।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि ये सभी योजनाएं जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जमशेदपुर पूर्वी में विकास कार्यों की गति और तेज होगी।

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में आ धमका युवक, चाकू दिखा डराया, बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है मामला?

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, भाजपा नेता दुलाल भुइयां, अरुण मिश्रा, रमेश नाग, रवि गोप, श्याम गोप, बिपिन साहू, नंदलाल पातर, हरिशंकर पंडित, विनोद साव समेत भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय निवासीगण मौजूद रहे।

Jamshedpur: मानगो पुल पर बड़ा हादसा टला, महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का कर रही थी प्रयास, राहगीरों ने बचाया

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में आ धमका युवक, चाकू दिखा डराया, बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है मामला?

October 6, 2026

Jamshedpur: मानगो पुल पर बड़ा हादसा टला, महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का कर रही थी प्रयास, राहगीरों ने बचाया

October 6, 2026

India Vs WI T20: भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर टिकट हासिल करने की होड़, रातभर का इंतजार और सुबह से लगी कतारें

October 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में आ धमका युवक, चाकू दिखा डराया, बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है मामला?

October 6, 2026

Jamshedpur: मानगो पुल पर बड़ा हादसा टला, महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का कर रही थी प्रयास, राहगीरों ने बचाया

October 6, 2026

India Vs WI T20: भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर टिकट हासिल करने की होड़, रातभर का इंतजार और सुबह से लगी कतारें

October 6, 2026

Jamshedpur: सोनारी मरीन ड्राइव फायरिंग का मुख्य आरोपी मोहन चंडीगढ़ से गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

October 6, 2026

Jamshedpur. मानगो चौक से डिमना जाने के रास्ते में सड़क हादसा, बालिगुमा के व्यक्ति की मौत

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group