Jamshedpur. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 22 नवंबर 2026 (रविवार) को सभी विभागों में कामकाज होगा। प्लांट हेड की ओर से 20 नवंबर को जारी सर्कुलर में व्यावसायिक जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दिन जनरल ऑफिस समेत सभी डिवीजन और विभाग खुले रहेंगे।

रविवार को काम करने के बदले कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति छुट्टी दी जाएगी, जिसकी तारीख प्रबंधन बाद में घोषित करेगा।


