Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ
Headlines

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

News DeskBy News DeskNovember 21, 2026Updated:November 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi . भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने शुक्रवार को गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को पार किया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ आज 20 नवंबर, 2026 को सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे (भारतीय समयानुसार) के बीच 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवा की गति के साथ गोपालपुर (19.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 84.8 डिग्री पूर्वी देशांतर के निकट) के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट को पार कर गया। तट से टकराने की प्रक्रिया अगले दो घंटे तक जारी रहेगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह अकवान चक्रवात के प्रभाव से हल्की बारिश हुई। इसके मद्देनजर कुछ जिलों में प्रशासन ने स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं का संचालन स्थगित कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चक्रवात के तट से टकराने की प्रक्रिया ओडिशा के गोपालपुर के पास सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई। सुबह साढ़े आठ बजे तक झारखंड के पांच जिलों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर ‘ऑरेंज’ अलर्ट (तैयार रहने की सलाह) जारी किया गया है।

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने चक्रवात के मद्देनजर शुक्रवार को स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं का संचालन स्थगित करने का आदेश दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां तथा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश को लेकर ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

मौसम बुलेटिन के अनुसार, इसी अवधि के दौरान लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़ और जामताड़ा में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर ‘येलो’ अलर्ट (सतर्क रहने की सलाह) जारी किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “दिन चढ़ने के साथ बारिश तेज होने की आशंका है और कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।”उन्होंने कहा कि 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है और 23 नवंबर से आसमान साफ रहने की संभावना है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

November 21, 2026

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

November 21, 2026

Chaibasa: JMM विधायक निरल पूर्ति झारखंड विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए चयनित

November 21, 2026
Recent Post

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

November 21, 2026

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

November 21, 2026

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

November 21, 2026

Chaibasa: JMM विधायक निरल पूर्ति झारखंड विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए चयनित

November 21, 2026

Jamshedpur: ACB का मानगो में बेरमो एसडीओ के बंगले पर छापा, ताला काटकर खंगाले दस्तावेज, कई अहम कागजात जब्त

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group