Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Police: पुलिस मुख्यालय ने फर्जी निकासी मामले में जमशेदपुर समेत सभी जिलों से एक हफ्ते में मांगी वित्तीय निकासी की रिपोर्ट
    Breaking News

    Jharkhand Police: पुलिस मुख्यालय ने फर्जी निकासी मामले में जमशेदपुर समेत सभी जिलों से एक हफ्ते में मांगी वित्तीय निकासी की रिपोर्ट

    News DeskBy News DeskApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में पुलिस कार्यालयों से संदिग्ध वित्तीय निकासी का मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय सेसभी जिलों और इकाइयों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। यह कदम प्रधान महालेखाकार की रिपोर्ट में बोकारो पुलिस कार्यालय से वेतन मद में अनियमित भुगतान उजागर होने के बाद उठाया गया है। मुख्यालय की ओर से रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी, सभी जिलों के एसपी, विभिन्न पुलिस इकाइयों के समादेष्टा, रेंज डीआईजी और जोनल आईजी को पत्र भेजकर अपने-अपने कार्यालयों में हुई वित्तीय निकासी की जांच करने को कहा गया है। साथ ही वित्त और गृह विभाग के स्तर से प्राप्त पत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार बोकारो एसपी कार्यालय से मई 2024 से दिसंबर 2025 के बीच वेतन मद में करीब 3.15 करोड़ रुपये का भुगतान संदिग्ध पाया गया है। वहीं समीक्षा के दौरान हजारीबाग एसपी कार्यालय से पिछले आठ वर्षों में 15.41 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमित निकासी का मामला भी सामने आया है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि सेवानिवृत्त कर्मियों या ऐसे व्यक्तियों को भुगतान किया गया, जो वास्तविक रूप से संबंधित कार्यालय में कार्यरत नहीं थे। कुछ मामलों में अभिलेखों का मिलान किए बिना वेतन जारी किया गया। बोकारो मामले में तो एक सेवानिवृत्त व्यक्ति के जीपीएफ विवरण में जन्मतिथि में बदलाव कर उसे कार्यरत दिखाकर भुगतान करने की बात भी सामने आई है।

    Jamshedpur News :महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच, बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर

    जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई मामलों में स्वीकृत वेतन से अधिक राशि का मासिक भुगतान किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में निचले स्तर के लिपिकीय कर्मचारियों से लेकर वरीय अधिकारियों तक की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस मुख्यालय को आशंका है कि इसी तरह की अनियमितताएं अन्य जिलों में भी हो सकती हैं, इसलिए सभी इकाइयों से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

    Summer special train 2026:समर स्पेशल ट्रेन में बदलाव, इतवारी–शालीमार के बीच नई टाइमिंग और नंबर जारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    including Jamshedpur Jharkhand Police: Police Headquarters has sought financial withdrawal reports from all districts Jharkhand Police: पुलिस मुख्यालय ने फर्जी निकासी मामले में जमशेदपुर समेत सभी जिलों से एक हफ्ते में मांगी वित्तीय निकासी की रिपोर्ट within a week in the fake withdrawal case.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच, बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर

    April 21, 2026

    Summer special train 2026:समर स्पेशल ट्रेन में बदलाव, इतवारी–शालीमार के बीच नई टाइमिंग और नंबर जारी

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, परविंदर सिंह बोले- ‘नीयत में खोट, विपक्ष ने पकड़ी चाल’

    April 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच, बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर

    April 21, 2026

    Summer special train 2026:समर स्पेशल ट्रेन में बदलाव, इतवारी–शालीमार के बीच नई टाइमिंग और नंबर जारी

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, परविंदर सिंह बोले- ‘नीयत में खोट, विपक्ष ने पकड़ी चाल’

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में कोल्हान स्तरीय खो-खो खिलाड़ियों का ग्रेडिंग ट्रायल संपन्न, 90 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में वायु सेना का ‘अग्निवीर वायु’ जागरूकता अभियान, युवाओं में दिखा भारी उत्साह

    April 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group