Author: News Desk

Mumbai. दिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, ‘‘कुछ मिनट पहले उनका निधन हो गया। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।’’ भोसले को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जनाई भोसले ने एक मीडिया पोस्ट में यह जानकारी साझा की थी। आठ दशकों से अधिक लंबे करियर में आशा भोसले अपनी बहुमुखी प्रतिभा…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने का समय आ गया है और 2029 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव महिलाओं के लिए आरक्षण के साथ कराए जाने चाहिए। संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र से पहले लोकसभा और राज्यसभा के सदन के नेताओं को लिखे पत्र में मोदी ने सभी सदस्यों से महिला आरक्षण कानून में संशोधनों को पारित करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस कानून को आधिकारिक रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘विस्तृत विचार-विमर्श के बाद हम इस…

Read More

Medninagar झारखंड के पलामू जिले में घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी कुश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुमार ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के कारण कहासुनी हुई थी और पति ने गुस्से में अपनी पत्नी सरिता देवी पर ईंट से हमला…

Read More

New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर उनसे बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले संसद के विस्तारित बजट सत्र के दौरान अपने-अपने सदन में उपस्थित रहने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 16 से 18 अप्रैल तक तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान महिला आरक्षण अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों पर विचार करने एवं इन्हें पारित करने के लिए पेश किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गत बुधवार (आठ अप्रैल) को उन प्रारूप विधेयकों को मंजूरी दे दी जिनका…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सरकारी खजाने से कथित फर्जी वेतन निकासी की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की। भाजपा के वरिष्ठ नेता मरांडी ने आरोप लगाया कि मामला केवल वित्तीय अनियमितताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यापक और संगठित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। मरांडी ने पत्र में उल्लेख किया, “अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बोकारो, हजारीबाग, साहिबगंज, गढ़वा और पलामू जैसे जिलों में इस घोटाले की पुष्टि हुई है। इन जिलों से 35 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी के…

Read More

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में एक यात्री वैन और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात हटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुर्दा टोला में हुई। हटगम्हरिया थाने के प्रभारी उत्तम तिवारी ने कहा, मृतकों की पहचान बिपिन सिंकू और विक्रम सिंकू के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।” पुलिस के अनुसार, 20 वर्ष की उम्र के आसपास के चार युवक मुंडा शाही में पारंपरिक हो समुदाय के एक अनुष्ठान…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती में पिछले करीब एक वर्ष से नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।बताया जा रहा है कि बस्ती के लोगों ने इस समस्या को लेकर क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू को कई बार लिखित आवेदन सौंपा है। इसके अलावा 4 से 5 बार प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर जल्द समाधान की मांग कर चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई…

Read More

Katihar. बिहार के कटिहार जिले में शनिवार शाम बस, ट्रक और पिकअप वैन की आपस में हुई टक्कर में 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 31 पर शाम साढ़े छह बजे यह दुर्घटना हुई। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिकअप वैन में यात्रा कर रहे लोग पड़ोसी पूर्णिया जिले से आ रहे थे और इस हादसे में बस चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित हाता रोड पर शनिवार दोपहर एक चिप्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना कृष्णा ढाबा के पास स्थित ‘सौरभ इंटरप्राइजेज’ नामक गोदाम में हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे स्थिति पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत…

Read More

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में कार्यरत प्राचार्यों, प्राचार्य-प्रभारी एवं शिक्षकों का व्यापक स्तर पर स्थानांतरण एवं दायित्व पुनर्निर्धारण किया गया है। यह आदेश झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 10(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह का स्थानांतरण टाटा कॉलेज, चाईबासा में प्राचार्य के रूप में किया गया है। वहीं टाटा कॉलेज, चाईबासा के डॉ. एस.सी. दास को बहरागोड़ा कॉलेज भेजा गया है। जे.एल.एन. कॉलेज, चक्रधरपुर के डॉ. हरिहर प्रधान एवं…

Read More