Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Women’s Reservation: PM मोदी बोले-महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने का समय आ गया है,जानें और क्या कहा?
Breaking News

Women’s Reservation: PM मोदी बोले-महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने का समय आ गया है,जानें और क्या कहा?

News DeskBy News DeskApril 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने का समय आ गया है और 2029 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव महिलाओं के लिए आरक्षण के साथ कराए जाने चाहिए। संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र से पहले लोकसभा और राज्यसभा के सदन के नेताओं को लिखे पत्र में मोदी ने सभी सदस्यों से महिला आरक्षण कानून में संशोधनों को पारित करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस कानून को आधिकारिक रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘विस्तृत विचार-विमर्श के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश भर में उसके सच्चे स्वरूप में लागू करने का समय आ गया है।’’ प्रधानमंत्री ने 11 अप्रैल को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘‘यह अनिवार्य है कि 2029 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव महिलाओं के लिए आरक्षण के साथ आयोजित किए जाएं।’’

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

संसद के बजट सत्र की अवधि बढ़ा दी गई है और सदन का एक विशेष तीन दिवसीय सत्र 16 से 18 अप्रैल तक बुलाया गया है। महिला आरक्षण अधिनियम से लोकसभा में सीट की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी जिनमें से 273 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान 2023 में संविधान में संशोधन करके लाया गया था।

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

हालांकि महिला आरक्षण 2027 की जनगणना के आधार पर परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लागू हो पाता। इसका मतलब यह था कि यदि वर्तमान कानून यथावत रहता है तो आरक्षण 2034 से पहले लागू नहीं हो पाता। इसे 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम में बदलाव की आवश्यकता थी; इसलिए सरकार कानून में संशोधन पारित करने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group