Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: सुंदरनगर के हाता रोड पर चिप्स के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
    Breaking News

    Jamshedpur: सुंदरनगर के हाता रोड पर चिप्स के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

    News DeskBy News DeskApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित हाता रोड पर शनिवार दोपहर एक चिप्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना कृष्णा ढाबा के पास स्थित ‘सौरभ इंटरप्राइजेज’ नामक गोदाम में हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे स्थिति पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

    आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने गोदाम का गेट और छत काटकर अंदर प्रवेश किया और भीतर से आग बुझाने का प्रयास किया। उनकी तत्परता के चलते आग को आसपास के रिहायशी इलाकों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटनास्थल पर सुंदरनगर थाना की पुलिस भी मौजूद रही और पूरे मामले पर नजर बनाए रखी। गोदाम मालिक के अनुसार, इस आग में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है, हालांकि वास्तविक क्षति का आकलन अभी नहीं हो पाया है।

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    causing loss of lakhs. Jamshedpur: A massive fire broke out in a chips warehouse on Hata Road in Sundernagar Jamshedpur: सुंदरनगर के हाता रोड पर चिप्स के गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026
    Recent Post

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026

    Road Accident: ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, केबिन में फंसा चालक, सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे लोग

    June 15, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह में घर से खेलने निकले तीन बच्चे लापता, परिवार परेशान, सभी की तलाश में जुटी पुलिस

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group