Patna. बिहार में नयी सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें नई सरकार में पार्टी की भूमिका तथा उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा की गई। सुबह जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री जमा खान और वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में सरकार गठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के बाद बाहर निकले मंत्री जमा…
Author: News Desk
Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को 23 वर्षीय युवक ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और फिर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आशंका जताई कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे और किसी बात पर दोनों के बीच झगड़े के बाद यह घटना हुई। एक अधिकारी ने बताया कि युवक का शव बखारी में रेल पटरी से बरामद किया गया, जबकि 16 वर्षीय लड़की का शव उसके चाचा के घर से मिला। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में…
Jamshedpur. मानगो नगर निगम चुनाव 2026 के परिणाम को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। मेयर पद के चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए मामला जमशेदपुर के कोर्ट तक पहुंच गया है। संध्या सिंह ने झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 580 और 582 के तहत कोर्ट में याचिका दायर की है. अपनी याचिका में उन्होंने निर्वाचित प्रत्याशी सुधा गुप्ता पर नामांकन के दौरान गलत और भ्रामक जानकारी देने का गंभीर आरोप लगाया है। संध्या सिंह का कहना है कि संबंधित प्रत्याशी पहले कदमा क्षेत्र की मतदाता थीं, लेकिन चुनाव से ठीक पहले उनका नाम मानगो क्षेत्र की मतदाता…
Jamshedpur. टाटा जूलॉजिकल पार्क में हैदराबाद से लाए गए अफ्रीकी शेरों का दीदार अब सैलानी कर सकेंगे। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क से फरवरी में अफ्रीकी शेरों की एक जोड़ी मनोहर (नर) और श्रीदेवी (मादा) को यहां लाया गया था। उन्हें टाटा जूलॉजिकल पार्क में 40 दिन के क्वॉरेंटाइन पीरियड में रखा गया था, क्वॉरेंटाइन पीरियड खत्म होते ही शेर के जोड़े को उनके बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है, जिसे अब टाटा जू में आने वाले सैलानी देख सकेंगे और उसे अपने कमरे में भी कैद कर सकेंगे। यह जोड़ी स्वीकृत पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत दो नर…
Patna. बिहार में रविवार को राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ता दिखा क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का गठन होगा। कैबिनेट सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बैठक सुबह 11 बजे होगी जिसके बाद राज्य के सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। नीतीश पिछले सप्ताह राज्यसभा के…
Bokaro. बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने पिंड्राजोरा थाना में पदस्थापित सभी 28 पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है. इसमें 10 सब इंस्पेक्टर, पांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार व 11 सिपाही शामिल हैं. इन सभी पर पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के खुंटाडीह की लापता 18 वर्षीय पुष्पा की हत्या के मामले में अपराधियों को बचाने, जांच में लापरवाही बरतने व भ्रष्टाचार में लिप्त होने के गंभीर आरोप हैं. एसपी श्री सिंह ने कहा कि सभी की विभागीय जांच करायी जायेगी. झारखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार किसी थाना के सभी पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों को सस्पेंड किया…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान वार्ता की विफलता ने लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की आशंकाओं को बढ़ा दिया जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,613.09 अंक टूटकर 75,937.16 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 495 अंक फिसलकर 23,555.60 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहें। टाइटन, सन फार्मा, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक टूटे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी…
Ranchi.. झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा (जेईसीसीई) 2023 में शामिल होने वाले कुल 159 उम्मीदवारों और पांच अन्य लोगों को रविवार को पेपर लीक के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पांचों मुख्य आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं में शामिल एक गिरोह के सदस्य हैं। जेएसएससी के अध्यक्ष ने यह बताया झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि रांची के एसएसपी को सूचना मिली थी कि तमाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रड़गांव में एक इमारत में बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हुए हैं, जिसके…
Saraikela. सरायकेला पुलिस ने रविवार को बताया कि यहां एक निर्माण कंपनी से पांच लाख रुपये की जबरन वसूली की कोशिश के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खरसावां थाने में आठ अप्रैल को दर्ज शिकायत के अनुसार, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले छह लोगों ने कुछ दिन पहले पीताकलाग गांव में पुलिया के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को धमकाया था। आरोप है कि उन्होंने ‘साइट इंचार्ज’ और सुपरवाइज़र को भी धमकी दी थी कि यदि उनकी पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं की गई तो वे निर्माण कार्य बंद करा देंगे। पुलिस उपाधीक्षक (सरायकेला) समीर सवाईया…
Chaibasa . पश्चिम सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लगातार ताने मारने के कारण अपनी रिश्तेदार की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राफेल मुर्मू ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि चिरुपासया गांव निवासी गंगा गगराई (30) ने कथित तौर पर लगातार ताने मारने के कारण अपनी दूर की रिश्तेदार फुलतुडिया गगराई (50) की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी और उसके शव को एक खेत में दफना दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला का शव बृहस्पतिवार देर रात बरामद किया गया। जांच के दौरान और ग्रामीणों द्वारा दी…
