Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JECCE Exam Paper Leak Expose: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक! रडगांव से 164 लोग पकड़ाये, हर अभ्यर्थी से 10-15 लाख रुपये में तय था सौदा
    Breaking News

    JECCE Exam Paper Leak Expose: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक! रडगांव से 164 लोग पकड़ाये, हर अभ्यर्थी से 10-15 लाख रुपये में तय था सौदा

    News DeskBy News DeskApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.. झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा (जेईसीसीई) 2023 में शामिल होने वाले कुल 159 उम्मीदवारों और पांच अन्य लोगों को रविवार को पेपर लीक के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पांचों मुख्य आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं में शामिल एक गिरोह के सदस्य हैं।

    जेएसएससी के अध्यक्ष ने यह बताया
    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि रांची के एसएसपी को सूचना मिली थी कि तमाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रड़गांव में एक इमारत में बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हुए हैं, जिसके बाद 159 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किया गया। कुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘छात्रों को प्रश्न पत्रों के चार सेट दिए गए थे, जिनके बारे में दावा किया गया था कि ये जेईसीसी परीक्षा के प्रश्न हैं। मुद्रित और डिजिटल प्रारूपों में उपलब्ध कराए गए प्रश्न पत्रों को जब्त कर लिया गया। हालांकि, वे आज की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से हू-ब-हू मेल नहीं खाते थे।

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    जेएसएससी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी अभ्यर्थियों को गिरोह के एजेंट द्वारा 10-15 लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी की दर से परीक्षा के प्रश्न और उत्तर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उस स्थान पर लाया गया था। इसमें कहा गया है, इन अभ्यर्थियों ने पुलिस से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन और प्रवेश कार्ड गिरोह के सदस्यों को सौंप दिए थे। कुछ अभ्यर्थियों ने गिरोह के सदस्यों के नाम पर बैंक चेक भी जारी किए थे।’’ इसमें कहा गया है कि मुख्य आरोपी ‘सॉल्वर पेपर लीक’ गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है।

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    बिहार के जहानाबाद का है सरगना
    विज्ञप्ति में कहा गया है कि बिहार के जहानाबाद निवासी व्यक्ति को राजस्थान क्लर्क भर्ती परीक्षा, नीट परीक्षा, बिहार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा और उत्तर प्रदेश समीक्षा एवं सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा सहित कई पेपर लीक मामलों में कथित तौर पर शामिल बताया जाता है। जेएसएससी के अध्यक्ष ने कहा, ‘जांच जारी है, जबकि पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

    भाजपा का विरोध प्रदर्शन, ये की मांग
    इस बीच, इस घटनाक्रम के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कुछ जगहों पर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
    भाजपा की रांची महानगर इकाई तथा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों की इकाइयों ने विरोध में मुख्यमंत्री के पुतले फूंके। उन्होंने यह भी मांग की कि परीक्षा फिर से कराई जाए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JECCE Exam Paper Leak Expose: Paper leak in the excise constable recruitment exam! 164 people arrested in Radgaon; each candidate was charged 10-15 lakh rupees.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026
    Recent Post

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026

    Road Accident: ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, केबिन में फंसा चालक, सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे लोग

    June 15, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह में घर से खेलने निकले तीन बच्चे लापता, परिवार परेशान, सभी की तलाश में जुटी पुलिस

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group