Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Zoo : टाटा जूलॉजिकल पार्क में अब सैलानी कर सकेंगे हैदराबाद से लाए गए अफ्रीकी शेरों मनोहर और श्रीदेवी का दीदार
    Breaking News

    Tata Zoo : टाटा जूलॉजिकल पार्क में अब सैलानी कर सकेंगे हैदराबाद से लाए गए अफ्रीकी शेरों मनोहर और श्रीदेवी का दीदार

    News DeskBy News DeskApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा जूलॉजिकल पार्क में हैदराबाद से लाए गए अफ्रीकी शेरों का दीदार अब सैलानी कर सकेंगे। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क से फरवरी में अफ्रीकी शेरों की एक जोड़ी मनोहर (नर) और श्रीदेवी (मादा) को यहां लाया गया था। उन्हें टाटा जूलॉजिकल पार्क में 40 दिन के क्वॉरेंटाइन पीरियड में रखा गया था, क्वॉरेंटाइन पीरियड खत्म होते ही शेर के जोड़े को उनके बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है, जिसे अब टाटा जू में आने वाले सैलानी देख सकेंगे और उसे अपने कमरे में भी कैद कर सकेंगे। यह जोड़ी स्वीकृत पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत दो नर मैंड्रिल बंदरों को हैदराबाद भेजा गया है।मनोहर और श्रीदेवी लगभग नौ वर्ष के हैं। इन जोड़ों को लाने के लिए जूलॉजिकल पार्क की टीम 11 फरवरी को हैदराबाद गई थी। सभी आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया और स्वास्थ्य संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 16 फरवरी शेरों को सुरक्षित रूप से शहर लाया गया। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में पहले से तीन अफ्रीकी शेर हैं, जिसमें दो नर तथा एक मादा हैं। ये शेर वर्ष 2012 में उस समय चिड़ियाघर लाए गए थे।

    तब से वे दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। इसके बाद अब मनोहर और श्रीदेवी को अब उनके बाड़े में रखा गया है।पड़ोसी राज्यों से भी जू में आते हैं लोगटाटा जूलॉजिकल पार्क में रोज सैकड़ों लोग टाटा जू में घूमने के लिए आते हैं। शहर के अलावा पूरे राज्य भर से और पड़ोसी राज्य ओडिशा, बंगाल और बिहार सहित अन्य राज्यों से भी लोग जू में घूमने आते हैं। नई जोड़ी के आने से वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को बल मिलेगा। टाटा जू आने वाले पर्यटकों का अनुभव भी पहले से कहीं अधिक रोमांचक हो जाएगा।

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    5 अफ्रीकी शेर के अलावा बाग तेंदुआ 41 प्रजातियों की बटरफ्लाई घड़ियाल तथा अन्य दर्जनों पशु पक्षी हैं, जो लोगों को यहां आकर्षित करती है और यह पर्यटकों के लिए वह एक पसंदीदा स्थल बना हुआ है।

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    brought from Hyderabad. Tata Zoo : टाटा जूलॉजिकल पार्क में अब सैलानी कर सकेंगे हैदराबाद से लाए गए अफ्रीकी शेरों मनोहर और श्रीदेवी का दीदार Tata Zoo: Visitors to the Tata Zoological Park can now see the African lions Manohar and Sridevi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026
    Recent Post

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026

    Road Accident: ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, केबिन में फंसा चालक, सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे लोग

    June 15, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह में घर से खेलने निकले तीन बच्चे लापता, परिवार परेशान, सभी की तलाश में जुटी पुलिस

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group