Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar New Government : बिहार में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी, भाजपा नेता अपने ‘पहले मुख्यमंत्री’ को लेकर उत्साहित
    Breaking News

    Bihar New Government : बिहार में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी, भाजपा नेता अपने ‘पहले मुख्यमंत्री’ को लेकर उत्साहित

    News DeskBy News DeskApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna.जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने रविवार को कहा कि बिहार में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया ‘‘13 अप्रैल के बाद शुरू होगी’’। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए चुने जाने के कारण राज्य में नयी सरकार का गठन आवश्यक हो गया है। झा ने जदयू प्रमुख कुमार से मुलाकात के तुरंत बाद यहां पत्रकारों से बात की। कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की उम्मीद है ताकि भाजपा के नेतृत्व वाली नयी सरकार के लिए रास्ता साफ हो सके। पूर्व मंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य झा ने कहा, मुझे लगता है कि यह प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी। लेकिन अधिक जानकारी के लिए आपको राज्य सरकार में शामिल लोगों से बात करनी चाहिए।’’

    झा के अलावा, मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचने वालों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल थे जिन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए एक संभावित उम्मीदवार के रूप में भी देखा जा रहा है। इसके अलावा जदयू के वरिष्ठ नेता एवं विधायी कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी वहां मौजूद थे।

    Jamshedpur News :महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच, बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर

    विजय कुमार चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘भाजपा की सिफारिश पर राजग के विधायक नए मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘नयी सरकार के गठन में भाजपा की अहम भूमिका है। इन मामलों में उसकी अपनी प्रक्रिया है। जब वह अपनी योजना लेकर आएगी तो आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।’’

    Summer special train 2026:समर स्पेशल ट्रेन में बदलाव, इतवारी–शालीमार के बीच नई टाइमिंग और नंबर जारी

    बिहार में भाजपा के नेता राज्य में अपने ‘‘पहले मुख्यमंत्री’’ को लेकर उत्साहित हैं, हालांकि वे यह स्वीकार भी करते हैं कि उम्मीदवार का चयन ‘‘केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाएगा’’।दशकों तक भाजपा में रहे और अब तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुके अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को पार्टी की आला कमान की संस्कृति पर तंज कसा। सिन्हा ने भाजपा शासित कई राज्यों में हुई घटनाओं का जिक्र किया जहां दिल्ली से आए दूतों द्वारा कागज के एक टुकड़े पर नाम लिखकर लाए जाने के बाद कथित तौर पर कम लोकप्रिय उम्मीदवारों को शीर्ष पद मिल गया। उन्होंने कहा, ‘‘बिहार को कोई ‘पर्ची’ लेकर आने वाले बाबा से सावधान रहना चाहिए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar New Government : बिहार में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी Bihar New Government: The process of forming a new government in Bihar will begin after April 13 with BJP leaders excited about their 'first chief minister'. भाजपा नेता अपने ‘पहले मुख्यमंत्री’ को लेकर उत्साहित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच, बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर

    April 21, 2026

    Summer special train 2026:समर स्पेशल ट्रेन में बदलाव, इतवारी–शालीमार के बीच नई टाइमिंग और नंबर जारी

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, परविंदर सिंह बोले- ‘नीयत में खोट, विपक्ष ने पकड़ी चाल’

    April 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच, बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर

    April 21, 2026

    Summer special train 2026:समर स्पेशल ट्रेन में बदलाव, इतवारी–शालीमार के बीच नई टाइमिंग और नंबर जारी

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, परविंदर सिंह बोले- ‘नीयत में खोट, विपक्ष ने पकड़ी चाल’

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में कोल्हान स्तरीय खो-खो खिलाड़ियों का ग्रेडिंग ट्रायल संपन्न, 90 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    April 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में वायु सेना का ‘अग्निवीर वायु’ जागरूकता अभियान, युवाओं में दिखा भारी उत्साह

    April 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group