Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»South East Central Railway :यात्री सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता,आधुनिक सुविधाओं का व्यापक विस्तार!
    Breaking News

    South East Central Railway :यात्री सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता,आधुनिक सुविधाओं का व्यापक विस्तार!

    News DeskBy News DeskApril 13, 2026Updated:April 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    बिलासपुर –
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान “यात्री सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता” के सिद्धांत को अपनाते हुए स्टेशनों पर आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांगजनों की सुविधा को केंद्र में रखते हुए विभिन्न यात्री हितकारी पहलें सफलतापूर्वक क्रियान्वित की गई हैं।
    यात्रियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु इस वर्ष 12 नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण एवं कमीशनिंग किया गया है। इनमें 4 स्टेशनों पर 12 मीटर चौड़े, 1 स्टेशन पर 6 मीटर चौड़ा तथा 7 अन्य स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज शामिल हैं। इन सुविधाओं से प्लेटफॉर्मों के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित, तेज एवं सुविधाजनक हुआ है।
    यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 9 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की ऊँचाई बढ़ाई गई है। साथ ही, 3 स्टेशनों पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले सिस्टम स्थापित किया गया है, जिससे यात्रियों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को अपने कोच की सही जानकारी समय पर उपलब्ध हो रही है।
    स्टेशन विकास के अंतर्गत ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 47 स्टेशनों में से 22 स्टेशनों पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो स्टेशनों को आधुनिक, स्वच्छ एवं यात्री अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अतिरिक्त, 17 स्टेशनों पर दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया है, जिससे सभी वर्गों के यात्रियों को समान एवं सहज यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।
    विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 14 यात्री लिफ्ट एवं 12 एस्केलेटर का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया है। यह उल्लेखनीय वृद्धि है, जो रेलवे की समावेशी एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली को दर्शाता है। इन सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों को प्लेटफॉर्मों के बीच आवागमन में अत्यधिक सहूलियत प्राप्त हो रही है।
    इन सभी उपलब्धियों को  तरुण प्रकाश महाप्रबंधक के कुशल निर्देशन एवं सतत प्रोत्साहन में हासिल किया गया है, जिनके नेतृत्व में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार की दिशा में अग्रसर है।
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ये सभी उपलब्धियाँ न केवल यात्री सुविधाओं के विस्तार को दर्शाती हैं, बल्कि यह भी स्पष्ट करती हैं कि संगठन सुरक्षित, सुलभ एवं आधुनिक रेल यात्रा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी इसी दिशा में नवाचार एवं सुधार के माध्यम से यात्रियों को बेहतर सेवाएँ प्रदान की जाती रहेंगी।
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amrit Bharat Station Yojana Bilaspur News Railway Bilaspur railway news Divyang Friendly Railway Foot Over Bridge Railway Indian Railway Update 2026 Indian Railways Development Indian Railways NEWS Modern Railway Stations India Passenger Facilities Railway passenger safety railway Platform Height Increase Railway Infrastructure Development Railway Lift Escalator Railway Station Modernization smart railway India South East Central Railway Station Redevelopment India Train Passenger सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेलवे यात्री सुविधा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Crime : महिला के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार,आरोपी रात में खिड़की तोड़कर घर में घुसा था, गिरफ्तार

    April 17, 2026

    Share Bazar : वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार में उछाल, Sensex 177.52 अंक चढ़कर 78,166.20 पर पहुंचा

    April 17, 2026

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Crime : महिला के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार,आरोपी रात में खिड़की तोड़कर घर में घुसा था, गिरफ्तार

    April 17, 2026

    Share Bazar : वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार में उछाल, Sensex 177.52 अंक चढ़कर 78,166.20 पर पहुंचा

    April 17, 2026

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group