Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: एनएच-18 पर वाहन जांच के दौरान 50 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश, कार की डिक्की में छिपाए थे 25 पैकेट
    Breaking News

    Jamshedpur: एनएच-18 पर वाहन जांच के दौरान 50 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश, कार की डिक्की में छिपाए थे 25 पैकेट

    News DeskBy News DeskApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बहरागोड़ा थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक संगठित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए करीब 50 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल सोमवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सटीक गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सफेद रंग की लग्जरी कार में भारी मात्रा में गांजा बिहार ले जाया जा रहा है।

    सूचना मिलते ही घाटशिला एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध टाटा पंच कार (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05DS-6333) को रोका। जब वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की से 25 अलग-अलग पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों को खोलने पर पुलिस को उच्च गुणवत्ता वाला 50 किलो गांजा मिला। पुलिस ने मौके से ही कार सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और मादक पदार्थ सहित वाहन को जब्त कर लिया।

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

     आरोपियों की पहचान जमशेदपुर के सोनारी झाबरी बस्ती निवासी भीम यादव और बिहार के भोजपुर निवासी राज कुमार पाल के रूप में हुई है। इनके पास से दो मोबाइल फोन और 3,482 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह खेप ओडिशा के चिल्का झील इलाके से लेकर आ रहे थे। इसे जमशेदपुर और बिहार के विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी।
    मास्टरमाइंड की तलाश में छापेमारी जारी ग्रामीण एसपी ने बताया कि यह एक बड़े गिरोह का काम है। गिरोह के सरगना की पहचान कर ली गई है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    25 packets hidden in the trunk of a Tata Punch Jamshedpur: Two smugglers arrested with 50 kg of illegal marijuana during vehicle checking on NH-18 Jamshedpur: एनएच-18 पर वाहन जांच के दौरान 50 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार search for mastermind टाटा पंच की डिक्की में छिपाए थे 25 पैकेट मास्टरमाइंड की तलाश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026
    Recent Post

    Tata Trust Dicision: टाटा ट्रस्ट चालू वित्त वर्ष में परोपकारी खर्च बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये करेगा

    June 15, 2026

    NH 33 रांची–टाटा National Highway 214.79 करोड़ रुपये से होगी चकाचक, भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को

    June 15, 2026

    Railway: ट्रेन में आग की अफवाह फैली, उतरते समय दूसरी ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

    June 15, 2026

    Road Accident: ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, केबिन में फंसा चालक, सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे लोग

    June 15, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह में घर से खेलने निकले तीन बच्चे लापता, परिवार परेशान, सभी की तलाश में जुटी पुलिस

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group