Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»TCS की महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न व धर्म परिवर्तन मामले में बोले Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, आरोप बेहद पीड़ादायक, जांच का आदेश जारी
    Breaking News

    TCS की महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न व धर्म परिवर्तन मामले में बोले Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, आरोप बेहद पीड़ादायक, जांच का आदेश जारी

    News DeskBy News DeskApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को समूह की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नासिक कार्यालय से जुड़े आरोपों को ‘बेहद गंभीर एवं पीड़ादायक’ बताते हुए कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी की अगुवाई में मामले की जांच की जा रही है। चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा कि टीसीएस की नासिक शाखा से सामने आए आरोप बेहद चिंताजनक हैं और तथ्यों का पता लगाने एवं घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए कंपनी की मुख्य परिचालन अधिकारी आरती सुब्रमण्यन के नेतृत्व में विस्तृत जांच कराई जा रही है। मामला टीसीएस नासिक की आठ महिला कर्मचारियों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों से जुड़ा हुआ है।

    चंद्रशेखरन ने कहा, घटना को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कंपनी जांच में संबंधित एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि समूह किसी भी तरह के उत्पीड़न या दबाव को कतई बर्दाश्त नहीं करता है और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रियागत सुधार और अन्य सुधारात्मक कदम भी तुरंत उठाए जाएंगे। पिछले सप्ताह पुलिस ने महिला कर्मचारियों की शिकायतों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें कंपनी की एक महिला मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधक भी शामिल है।

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    saying the allegations are extremely painful and an investigation has been ordered. Tata Sons Chairman N Chandrasekaran spoke on the sexual harassment case of TCS women employees TCS की महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न मामले में बोले Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन आरोप बेहद पीड़ादायक जांच का आदेश जारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group