Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपोड़ा-नागुड़साईं क्षेत्र में एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का जीवित बम मिलने से हड़कंप मच गया है। यह बम बुधवार की देर रात बरामद हुआ है। पिछले एक महीने के भीतर यह तीसरी बार है जब इस इलाके से युद्धकालीन विस्फोटक बरामद हुआ है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय और असुरक्षा का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण स्वर्णरखा नदी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। बुधवार रात जब गांव के कुछ लोग नदी में मछली पकड़ने गए थे, तो कम पानी…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। अगले पांच दिनों में तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। सोमवार को सुबह का तापमान रविवार के मुकाबले 3.5 डिग्री बढ़कर 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान लोगों को कुछ निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग के अनुसार,…
New Delhi. सरकार बृहस्पतिवार को महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी, जिसका विपक्ष के कई दल विरोध करने और इसके परिसीमन से जुड़े प्रावधानों के खिलाफ वोट करने की तैयारी में हैं। सरकार ‘संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक, 2026’ को एक बड़े सुधार के रूप में ला रही है। इसके साथ ही सरकार परिसीमन आयोग के गठन के लिए एक विधेयक तथा केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 भी पेश करेगी। इन तीनों विधेयकों को लोकसभा की आज की कार्यवाही में सूचीबद्ध किया गया है। लोकसभा के वर्तमान बजट सत्र के तहत तीन दिवसीय विशेष…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान वार्ता के फिर से शुरू होने की उम्मीदों से भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 619 अंक चढ़कर 78,730.32 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 169.65 अंक की बढ़त के साथ 24,400.95 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। सन फार्मा और टाइटन के शेयर में गिरावट दर्ज की…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने बोकारो में एक लापता लड़की के मामले में मिले महिला के कंकाल को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी), फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक और पीड़िता का पता लगाने के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को 16 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की पीठ को याचिकाकर्ता रेखा देवी के अधिवक्ता ने बताया कि बोकारो पुलिस द्वारा बरामद किया गया महिला का कंकाल उनकी 18 वर्षीय लापता बेटी का नहीं है। रेखा देवी…
Chatra,. झारखंड के चतरा जिले में एक करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गये। पुलिस ने बताया कि लावालॉन्ग थाना क्षेत्र के खाखर गांव में पांच घरों पर छापेमारी के दौरान मादक पदार्थ जब्त किये गये। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि इन घरों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि बाद में छापे मारे गये और पुलिस ने 8.7 किलोग्राम अफीम, 300 किलोग्राम चूरापोश्त और अफीम पौधे के 109 किलोग्राम बीज बरामद किए। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थों का बाजार मूल्य एक करोड़…
Koderma. झारखंड के कोडरमा जिले में अज्ञात बदमाशों ने सात साल के एक लड़के का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की रात डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरिया गांव में हुयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चा जब सो रहा था तब उसका अपहरण किया गया। उन्होंने बताया, ‘बुधवार सुबह बच्चे का शव एक कुएं से बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। मृत बच्चे की मां के बयान के आधार पर हमने एक व्यक्ति को हिरासत में…
Ranchi. रांची में जन्मदिन समारोह के दौरान एक दंत चिकित्सक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, यह घटना नौ अप्रैल को उस समय हुई जब महिला (25) लालपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में अपने पुरुष मित्र के जन्मदिन समारोह में गई थी, जहां समारोह में मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। रांची (सिटी) के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया, “इस संबंध में मुख्य आरोपी (27) समेत दो लोगों को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से पकड़ा गया,…
Ranchi. झारखंड मंत्रिमंडल ने बुधवार को कुछ शर्तों और दंड के साथ अनधिकृत भवनों को नियमित करने का निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान झारखंड अनधिकृत निर्मित भवन नियमितीकरण नियम 2026 को मंजूरी दी गई। कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वंदना ददेल ने पत्रकारों को बताया, “नियमों के अनुसार 10 मीटर तक की ऊंचाई या जी प्लस 2 और 300 वर्ग मीटर तक के क्षेत्रफल वाले भवनों को मंजूरी दी जाएगी। नियमितीकरण के लिए न्यूनतम शुल्क आवासीय भवनों के…
Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में जनसेवा का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है. बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर के प्रयास से वार्ड के दो होनहार बच्चे काव्या कुमारी एवं दिव्यांश कुमार को अब नियमित आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो गई है. ज्ञात हो कि 2 फरवरी 2023 को रांची में हुई एक सड़क दुर्घटना में दोनों बच्चों के पिता का असामयिक निधन हो गया था. परिवार के मुखिया के चले जाने के बाद आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई और बच्चों की पढ़ाई एवं भविष्य पर संकट गहरा गया. इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए उप…
