Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur. बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, एक महीने के भीतर तीसरी बार युद्धकालीन विस्फोटक
    Breaking News

    Jamshedpur. बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, एक महीने के भीतर तीसरी बार युद्धकालीन विस्फोटक

    News DeskBy News DeskApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपोड़ा-नागुड़साईं क्षेत्र में एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का जीवित बम मिलने से हड़कंप मच गया है। यह बम बुधवार की देर रात बरामद हुआ है। पिछले एक महीने के भीतर यह तीसरी बार है जब इस इलाके से युद्धकालीन विस्फोटक बरामद हुआ है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय और असुरक्षा का माहौल है।

    मिली जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण स्वर्णरखा नदी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। बुधवार रात जब गांव के कुछ लोग नदी में मछली पकड़ने गए थे, तो कम पानी और रेतीली सतह के बीच उन्हें एक विशाल आकार की लोहे जैसी वस्तु दिखाई दी। नजदीक जाने पर पता चला कि वह एक शक्तिशाली बम है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और ग्राम प्रधान को दी। बताया जाता है कि यह इलाका द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता था। 17 मार्च को भी स्वर्णरखा नदी के किनारे एक बम बरामद किया गया था। सेना की विशेषज्ञ टीम ने जांच के बाद उसे अमेरिकी निर्मित बम बताया था।

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    इससे पहले गांव के ही एक अन्य हिस्से से भी इसी तरह का विस्फोटक मिला था। पिछली बार मिले बम को नष्ट करने में सेना की टीम को करीब आठ दिन का समय लगा था। बार-बार बम मिलने की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि पूरे नदी तटीय क्षेत्र और गांव के आसपास जांच कराई जाए। सेना के आधुनिक उपकरणों से जमीन के नीचे छिपे अन्य संभावित विस्फोटकों का पता लगाया जाए जब तक क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित घोषित न हो जाए, तब तक सुरक्षा घेरा बनाया जाए।

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: A World War II-era bomb has been found again in Baharagora Jamshedpur. बहरागोड़ा में एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला marking the third such discovery of wartime explosives within a month. एक महीने के भीतर तीसरी बार युद्धकालीन विस्फोटक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026

    Jharkhand : कांस्टेबल परीक्षा में ‘डिजिटल नकल’ के आरोप में छह अभ्यर्थी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    Jamshedpur Crime News :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

    May 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group