Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Women’s Reservation Bill : सरकार पेश करेगी महिला आरक्षण संबंधी विधेयक, विरोध की तैयारी में विपक्ष
    Breaking News

    Women’s Reservation Bill : सरकार पेश करेगी महिला आरक्षण संबंधी विधेयक, विरोध की तैयारी में विपक्ष

    News DeskBy News DeskApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सरकार बृहस्पतिवार को महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी, जिसका विपक्ष के कई दल विरोध करने और इसके परिसीमन से जुड़े प्रावधानों के खिलाफ वोट करने की तैयारी में हैं। सरकार ‘संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक, 2026’ को एक बड़े सुधार के रूप में ला रही है। इसके साथ ही सरकार परिसीमन आयोग के गठन के लिए एक विधेयक तथा केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 भी पेश करेगी।
    इन तीनों विधेयकों को लोकसभा की आज की कार्यवाही में सूचीबद्ध किया गया है। लोकसभा के वर्तमान बजट सत्र के तहत तीन दिवसीय विशेष बैठक बुलाने का मकसद इन तीनों विधेयकों पर चर्चा और इन्हें पारित कराना है। विधेयक पेश किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कई विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई जिसमें यह फैसला किया गया कि इसके परिसीमन से संबंधित प्रावधानों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा की वर्तमान 543 सीटों के आधार पर वर्ष 2029 से महिला आरक्षण लागू किया जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा था कि यदि 2029 में लोकसभा और विभिन्न विधानसभाओं के चुनाव महिला आरक्षण के पूर्ण रूप से लागू होने के साथ कराए जाते हैं तो भारतीय लोकतंत्र और अधिक मजबूत तथा जीवंत बनेगा।

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    देश की महिलाओं को लिखे एक पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह भी कहा था कि जब महिलाएं नीति-निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करेंगी तब विकसित भारत की यात्रा और अधिक सशक्त एवं तेज होगी। सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को मूर्त रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को जो संविधान संशोधन पेश करेगी, उसमें संसद के निचले सदन में सदस्यों की मौजूदा संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है।
    संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए सदन में कुल सदस्यों की संख्या के दो तिहाई के समर्थन की जरूरत होती है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास लोकसभा में फिलहाल यह आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    opposition preparing to protest Women's Reservation Bill : सरकार पेश करेगी महिला आरक्षण संबंधी विधेयक Women's Reservation Bill: Government to introduce women's reservation bill विरोध की तैयारी में विपक्ष
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: अवैध शराब और हड़िया बिक्री के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग

    May 11, 2026

    Jamshedpur: डिमना लेक से सटे लेक व्यू रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में तीन जोड़े पकड़ाये

    May 11, 2026

    Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

    May 11, 2026

    Jharkhand : कांस्टेबल परीक्षा में ‘डिजिटल नकल’ के आरोप में छह अभ्यर्थी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    Jamshedpur Crime News :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

    May 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group