Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Highcourt : लड़की के लापता होने के मामले में DGP और बोकारो SP को तलब किया
    Breaking News

    Jharkhand Highcourt : लड़की के लापता होने के मामले में DGP और बोकारो SP को तलब किया

    News DeskBy News DeskApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने बोकारो में एक लापता लड़की के मामले में मिले महिला के कंकाल को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी), फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक और पीड़िता का पता लगाने के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को 16 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया।

    न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की पीठ को याचिकाकर्ता रेखा देवी के अधिवक्ता ने बताया कि बोकारो पुलिस द्वारा बरामद किया गया महिला का कंकाल उनकी 18 वर्षीय लापता बेटी का नहीं है। रेखा देवी की बेटी पिछले साल जुलाई से लापता है।
    अदालत ने सरकार से पूछा कि क्या रेखा देवी और उनके पति के साथ कंकाल का डीएनए का मिलान किया गया है। अदालत ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि कंकाल बरामद हुए कुछ दिन हो गए हैं, लेकिन डीएनए परीक्षण या नमूने नहीं लिए गए हैं।

    Jamshedpur : सोनारी में महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट, संतान न होने के कारण थी परेशान

    अदालत ने कहा कि अगर नमूना पहले ही एकत्र कर लिया गया होता, तो परिणाम कुछ ही घंटों में पता चल जाता, लेकिन बेवजह पूरी प्रक्रिया में देरी की जा रही है। अदालत को बताया गया कि इस मामले में दिनेश महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बोकारो के एक जंगल से एक महिला का कंकाल बरामद किया गया है।

    Tata Steel New Technology : टाटा स्टील अपने जमशेदपुर संयंत्र में अपनायेगी ईसीमेल्ट तकनीक, आधा होगा कार्बन उत्सर्जन

    इस बीच, बोकारो पुलिस अधीक्षक ने पिंड्राजोरा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी समेत 18 पुलिस कांस्टेबल को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। रेखा देवी की 18 वर्षीय बेटी 31 जुलाई 2025 को लापता हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने पिंड्राजोरा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि, लापता लड़की का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर देवी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand High Court summons DGP and Bokaro SP in connection with the girl's disappearance Jharkhand Highcourt : लड़की के लापता होने के मामले में DGP और बोकारो SP को तलब किया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur : सोनारी में महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट, संतान न होने के कारण थी परेशान

    April 21, 2026

    Tata Steel New Technology : टाटा स्टील अपने जमशेदपुर संयंत्र में अपनायेगी ईसीमेल्ट तकनीक, आधा होगा कार्बन उत्सर्जन

    April 21, 2026

    Jamshedpur: पटमदा के बामनी गांव के पास चलती टाटा मैजिक की छत से कूदे तीन मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर

    April 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur : सोनारी में महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट, संतान न होने के कारण थी परेशान

    April 21, 2026

    Tata Steel New Technology : टाटा स्टील अपने जमशेदपुर संयंत्र में अपनायेगी ईसीमेल्ट तकनीक, आधा होगा कार्बन उत्सर्जन

    April 21, 2026

    Jamshedpur: पटमदा के बामनी गांव के पास चलती टाटा मैजिक की छत से कूदे तीन मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर

    April 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो मेयर चुनाव में जीत दिलाने वाल कार्यकर्ताओं को सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया सम्मानित

    April 21, 2026

    Jharkhand: हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताव कुमार गुप्ता ने झारखंड लोकायुक्त के रूप में ली शपथ

    April 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group