Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Crime : जनता श्रमिक संघ के सचिव और धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी को मारी गोली, गंभीर, घटनास्थल से मिले 4 खोखे
    Breaking News

    Jharkhand Crime : जनता श्रमिक संघ के सचिव और धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी को मारी गोली, गंभीर, घटनास्थल से मिले 4 खोखे

    News DeskBy News DeskApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad. धनबाद में बेखौफ हमलावरों ने कतरास थाना क्षेत्र के सोनारडीह में एक और दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने जनता श्रमिक संघ के क्षेत्रीय संगठन सचिव और धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी समर्थक शुभम यादव को उनके ही घर में घुसकर गोलियों से छलनी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से आसानी से फरार हो गए। गोलीबारी के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शुभम को आनन-फानन में धनबाद के अशरफी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुभम के सिर और पेट में गोली लगी है, जिसके कारण उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। आईसीयू में डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी जान बचाने के प्रयास में जुटी हुई है।

    गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार तुरंत भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की सघन जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ ने मीडिया को बताया कि जांच के दौरान मौके से 4 खाली खोखे बरामद किए गए हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    मेयर संजीव सिंह ने दिया अल्टीमेटम
    अपने समर्थक पर हुए इस जानलेवा हमले की खबर मिलते ही धनबाद मेयर सह जनता श्रमिक संघ के महामंत्री संजीव सिंह तुरंत अशरफी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से शुभम की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने डरे-सहमे परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस भी बंधाया।

    Jamshedpur: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर टाटानगर स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    इस दौरान मेयर ने पुलिस प्रशासन पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा, “यह घटना जिले की कानून-व्यवस्था के लिए एक खुली और गंभीर चुनौती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं पुलिस प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देता हूं कि हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। जनता की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। शहर में कानून का राज स्थापित करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    critical; four shell casings found at the scene Jharkhand Crime : जनता श्रमिक संघ के सचिव और धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी को मारी गोली Jharkhand Crime: Janata Shramik Sangh secretary and close associate of Dhanbad Mayor Sanjiv Singh shot गंभीर घटनास्थल से मिले 4 खोखे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    June 14, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर टाटानगर स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    June 14, 2026

    Diseal Industry Supply: पेट्रोल पंपों से डीजल की खरीद पर ‘अंकुश’ से औद्योगिक इकाइयों की चिंता बढ़ी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    June 14, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर टाटानगर स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    June 14, 2026

    Diseal Industry Supply: पेट्रोल पंपों से डीजल की खरीद पर ‘अंकुश’ से औद्योगिक इकाइयों की चिंता बढ़ी

    June 14, 2026

    Seraikellka-:विश्व रक्तदाता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला का रक्तदान शिविर, मानव सेवा के लिए उमड़े रक्तदाता

    June 14, 2026

    Jharkhand GI TAG: झारखंड के कारीगरों और बुनकरों के लिए एक बड़ी उपलब्धि, कुचाई रेशम, मुंडा ज्वेलरी और बांस की कलाकृतियों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group