Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के करीबी सहयोगी शैफी उर्फ ‘मेजर’ दुबई के अजमान से गिरफ्तार, भारत लाए जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर चल रही पूछताछ
Breaking News

Jharkhand: गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के करीबी सहयोगी शैफी उर्फ ‘मेजर’ दुबई के अजमान से गिरफ्तार, भारत लाए जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर चल रही पूछताछ

News DeskBy News DeskApril 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Dhanbad. संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में धनबाद पुलिस को ऐतिहासिक सफलता मिली है। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह के करीबी सहयोगी शैफी उर्फ ‘मेजर’ को दुबई के अजमान से भारत लाए जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी से गिरोह के गुर्गों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को रविवार शाम तक धनबाद लाया जाएगा, जहां उससे गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और अन्य अपराधों को लेकर गहन पूछताछ होगी। सूत्रों के मुताबिक शैफी लंबे समय से झारखंड के व्यापारियों के बीच दहशत का नाम बना हुआ था। वह प्रिंस खान के इशारे पर व्यवसायियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने और अवैध वित्तीय लेनदेन के समन्वय की जिम्मेदारी संभालता था। गैंग के संचालन में उसकी भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। दुबई से भारत लाए जाते ही कोलकाता एयरपोर्ट पर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में गैंग से जुड़े कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रिंस खान ने अपना ठिकाना दुबई से बदलकर पाकिस्तान कर लिया है। गिरोह पर आरोप है कि वह झारखंड के बड़े कारोबारियों को निशाना बनाकर रंगदारी की रकम हवाला के जरिए विदेश भेजता रहा है।

Tata Steel में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; चीफ लैंड एक्विजिशन बने प्रवीण कुमार, 1 दिसंबर से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; चीफ लैंड एक्विजिशन बने प्रवीण कुमार, 1 दिसंबर से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

November 21, 2026

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026
Recent Post

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group