


Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरुलिया जिले की काशीपुर और मानबाजार विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं कीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बंगाल में आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और अमीर-गरीब, सभी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं। जनता अन्याय, विभाजन और नफरत की राजनीति को नकार चुकी हमुख्यमंत्री ने कहा, “यह चुनाव अपनी अस्मिता और अधिकार की रक्षा के लिए है। बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं, बल्कि इलेक्शन कमीशन चुनाव लड़ रहा है। देशभर की फोर्स को यहां गरीबों को डराने-धमकाने के लिए लगा दिया गया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी अकेले भाजपा जैसी फिरकापरस्त पार्टी से लड़ रही हैं बंगाल में आदिवासी और संथाल समाज की शिक्षा का जो मॉडल है,
उसे हम झारखंड में भी लागू कर रहे हैं। आदिवासी समाज के गौरव का उल्लेख करते हुए हेमंत ने कहा- “हम भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और फूलो-झानो के वंशज हैं। हम डरने वाले नहीं, बल्कि भिड़ने वाले लोग हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि आज लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, विपक्ष की आवाज दबाने और समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। उनके अनुसार, तृणमूल कांग्रेस ने झामुमो की तरह हमेशा जनहित, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की राजनीति की है।



