Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News:एसएसजी इंग्लिश स्कूल ने किया सीआईएससीई ज़ोनल टेनिस टूर्नामेंट 2026 आयोजित
    Headlines

    Jamshedpur News:एसएसजी इंग्लिश स्कूल ने किया सीआईएससीई ज़ोनल टेनिस टूर्नामेंट 2026 आयोजित

    News DeskBy News DeskApril 24, 2026Updated:April 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। एसएसजी इंग्लिश स्कूल ने सीआईएससीई ज़ोनल टेनिस टूर्नामेंट 2026 की सफल मेजबानी की। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें जमशेदपुर के विभिन्न आईसीएसई और आईएससी स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबलों और पुरस्कार वितरण के साथ यह आयोजन 24 अप्रैल शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सचिव केतन आदेसरा, प्रेसिडेंट रश्मिन रामपारा, प्राचार्या तथा शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टूर्नामेंट का संचालन स्पर्श अस्मित द्वारा किया गया, जिससे प्रतियोगिता सुचारु और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कैप्टन मनीष सिन्हा का विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने विजेताओं को पदक प्रदान किए और आयोजन की सराहना की। मौके पर प्राचार्या डॉ. मौसमी ने कहा कि एसएसजी इंग्लिश स्कूल को स्थानीय आईसीएसई खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन स्कूल और शहर में खेलों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
    प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहेः- बालक एकलः- अंडर-14- स्वर्ण आदित्य चौधरी, रजत विक्रमादित्य सिंह (लोयोलां), कांस्य विहान श्रीवास्तव (डीबीएमएस)। अंडर-17- स्वर्ण अर्जुन भारद्वाज (डीबीएमएस), रजत अनमोल कुमार (सीजेसी), कांस्य सूर्यांश बनर्जी (डीबीएमएस)। अंडर-19- स्वर्ण रिशांक यादव (एमएनपीएस), रजत शौर्य कौंटिया (सीजेसी), कांस्य विवान अग्रवाल (लोयोलां)। बालक युगलः- अंडर-17- स्वर्ण अर्जुन भारद्वाज एवं सूर्यांश बनर्जी (डीबीएमएस), रजत रैयान आरिफ एवं अनमोल कुमार (सीजेसी), कांस्य पसमरन स्लोक राजा एवं राजदीप सिंह (गुलमोहर)। अंडर-19- स्वर्ण रिशांक यादव एवं ज़माम ज़फर खान (एमएनपीएस); रजत स्पर्श मोदी एवं शौर्य कौंटिया (सीजेसी), कांस्य श्रेयस अग्रवाल एवं विवान अग्रवाल (लोयोलां)। बालिका एकलः- अंडर-17- स्वर्ण कृपा भाटिया (लोयोलां), रजत आफिया अहमद (केएसएमएस), कांस्य आश्वी सिंह (सीजेसी)। अंडर-19- स्वर्ण प्लाक्षा पारेख।

    Railways News:पुणे – खड़गपुर के मध्य 01 ट्रिप (एक तरफा) के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railways News:पुणे – खड़गपुर के मध्य 01 ट्रिप (एक तरफा) के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    April 24, 2026

    Railways News:बिलासपुर स्टेशन में चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान,301 मामलों में 1 लाख 63 हजार 550 रुपये का जुर्माना वसूला गया

    April 24, 2026

    Jamshedpur News :उपायुक्त ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत तीन आश्रितों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

    April 24, 2026
    Recent Post

    Railways News:पुणे – खड़गपुर के मध्य 01 ट्रिप (एक तरफा) के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    April 24, 2026

    Jamshedpur News:एसएसजी इंग्लिश स्कूल ने किया सीआईएससीई ज़ोनल टेनिस टूर्नामेंट 2026 आयोजित

    April 24, 2026

    Railways News:बिलासपुर स्टेशन में चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान,301 मामलों में 1 लाख 63 हजार 550 रुपये का जुर्माना वसूला गया

    April 24, 2026

    Jamshedpur News :उपायुक्त ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत तीन आश्रितों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

    April 24, 2026

    Railways News:उधना से दानापुर एवं जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

    April 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group