Author: News Desk

बेंगलुरु: भारत की स्वदेशी उच्च गति रेल प्रौद्योगिकी (High-Speed Rail Technology) के क्षेत्र में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने बीईएमएल लिमिटेड (BEML) के टिप्पसंद्रा परिसर, बेंगलुरु में विशेष ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह कॉम्प्लेक्स विशेष रूप से हाई-स्पीड रेल निर्माण के लिए समर्पित है, जो देश की इंजीनियरिंग आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। स्वदेशी इंजीनियरिंग की बड़ी जीत उद्घाटन के अवसर पर रेल मंत्री ने कहा कि उच्च गति रेल की तकनीक बेहद जटिल और सूक्ष्म है। ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का विकास इस बात का प्रमाण है कि…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर FC ने शनिवार को इंडियन सुपर लीग मैच में JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चेन्नईयिन FC के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत दर्ज करते हुए जीत की राह पर दमदार वापसी की. ‘मेन ऑफ स्टील’ की जीत में मोहम्मद सनन ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने दो गोल किए, जबकि मेस्सी बोउली ने एक शानदार हेडर के साथ स्कोरशीट में अपना नाम जोड़ा. निकोला ने दूसरे हाफ के आखिर में शांत और सटीक फिनिश के साथ चौथा गोल दागकर टीम के दबदबे को पूरी तरह से स्थापित कर दिया. इस जीत के साथ जमशेदपुर FC अंकतालिका में चौथे स्थान…

Read More

हाजीपुर: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में उधना से दानापुर एवं जयनगर हेतु स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी संख्या 09007/09008 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-आरा के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09007 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26.04.2026 (रविवार) को उधना से 01.30 बजे खुलकर सोमवार को 07.54 बजे डीडीयू, 09.24 बजे बक्सर, 10.31 बजे आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09008 दानापुर-उधना स्पेशल 27.04.2026 (सोमवार) को दानापुर…

Read More

जमशेदपुर: लौहनगरी के बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से जारी अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों का धैर्य जवाब दे गया है। शनिवार को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा और जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने की चेतावनी दी। भीषण गर्मी में बिजली गुल, उपभोक्ताओं में भारी रोष कार्यपालक अभियंता को सौंपे गए मांग पत्र में सुनील गुप्ता ने कहा कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के उपभोक्ता शत-प्रतिशत बिजली बिल का भुगतान करते हैं। इसके बावजूद भीषण गर्मी के इस…

Read More

धनबाद: पूर्व मध्य रेल के धनबाद रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ आज एक बड़ा अभियान चलाया गया। शनिवार को मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग सह मेगा टिकट चेकिंग अभियान के तहत सघन जांच की गई। इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया, जिसका सीधा असर स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर उमड़ी भारी भीड़ के रूप में देखने को मिला। मजिस्ट्रेट चेकिंग में 701 यात्री धराए मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान में कुल 701 यात्रियों को पकड़ा गया। जांच टीम ने ऐसे…

Read More

जमशेदपुर। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध को लेकर भाजपा ने शनिवार को रांची में विपक्षी दलों के खिलाफ महिला आक्रोश मार्च निकाला। रांची के मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक आयोजित इस विशाल आक्रोश मार्च में भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जोरदार हुंकार भरी। आक्रोश मार्च में महिला कार्यकर्ताओं की विशेष और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए विपक्षी दलों के विरोध में आवाज बुलंद की। इस दौरान…

Read More

जमशेदपुर। मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा जानकी नवमी का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। गोलमुरी स्थित विद्यापति परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मैथिल समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूजा से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत मां जानकी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूनम झा और माला चौधरी के नेतृत्व में सभी मिथिलानी महिलाओं ने मिलकर पूजा संपन्न की। इसके बाद सामूहिक भगवती वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे पूरा परिसर भक्ति में सराबोर हो गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन कार्यक्रम के दौरान राम कथा और…

Read More

जमशेदपुर: लौहनगरी का ऐतिहासिक गोपाल मैदान वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती के अवसर पर जनशक्ति का गवाह बना। इस महासम्मेलन में झारखंड ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और असम से आए करीब 55 हजार लोगों की भागीदारी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। पारंपरिक वेशभूषा, मांदर की थाप और ‘जय गंगा नारायण’ के नारों से पूरा बिष्टुपुर इलाका गूंज उठा। पारंपरिक संस्कृति और कला का अद्भुत संगम कार्यक्रम की शुरुआत भूमिज समाज की समृद्ध परंपराओं के साथ हुई। समाज की बालिकाओं और विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने मांदर और नगाड़ों की थाप पर मनमोहक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के हाड़ात गांव में शनिवार तड़के जंगली हाथी के हमले से दर्दनाक घटना सामने आई। करीब तीन बजे एक हाथी गांव में घुस आया। एक घर को निशाना बनाते हुए परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में 35 वर्षीय चाइना देवी और उनकी 13 वर्षीय बेटी अमिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। अचानक हाथी के हमले से अफरा-तफरी मच गई। परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को भगाने की कोशिश…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर सहित 18 जिलों में आज मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दोपहर बाद से ही कई इलाकों में बादल छाने और मौसम के करवट लेने के आसार हैं। विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को रांची, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं तेज आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही मेघ…

Read More