Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Seraikella -Kharsawan: विकास योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे सांसद कालीचरण मुंडा, लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार
    Breaking News

    Seraikella -Kharsawan: विकास योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे सांसद कालीचरण मुंडा, लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार

    News DeskBy News DeskApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella -Kharsawan: खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की.इस दौरान उन्होंने कुचाई प्रखंड का दौरा कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया, जहां बीडीओ और सीओ भी मौजूद रहे.

    दौरे के क्रम में सरायकेला परिसदन में आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद ने पेयजल, स्वच्छता, ग्रामीण कार्य, बिजली, शिक्षा एवं गव्य विकास विभागों के कार्यों पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई.उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

    समीक्षा के दौरान खरसावां जलापूर्ति योजना में हो रही देरी पर सांसद ने गहरी नाराजगी जताई. गोंडामारा (खरसावां) और मरांगहातु (कुचाई) समेत कई क्षेत्रों में जलापूर्ति योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सही ढंग से नहीं पहुंचने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की. जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर उन्होंने तत्काल जांच के निर्देश दिए.

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण में देरी पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. बिजली विभाग को भी नियमित और पूर्ण वोल्टेज के साथ आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

    सांसद  श्री मुंडा ने अधिकारियों को योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए.उन्होंने लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने और कार्यों में जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए.

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand news Khunti sansad kalicharan munda seraikella kharsawan me sansad kalicharan munda seraikella kharsawan me sansad kalicharan munda ne bikas karyo ki samikcha me dikhe sakt adhikarioo ki lagai class seraikella kharsawan news viral news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    September 13, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर SIT ने बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    September 13, 2026
    Recent Post

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    September 13, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर SIT ने बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    September 13, 2026

    Tatanagar Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन की ड्रॉपिंग लाइन अब मुफ़्त, पार्किंग शुल्क भी घटा, जानें अब कितना लगेगा चार्ज?

    September 13, 2026

    Jamshedpur: टेल्को क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला, अनजान कॉल आई, ओटीपी शेयर करते ही बैंक खाते से निकल गए 63,200 रुपये

    September 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group