Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: अपराधियों ने घर से बाहर ले जाकर सिर में गोली मारी, खेत में खून से लथपथ शव बरामद
    Breaking News

    Jharkhand: अपराधियों ने घर से बाहर ले जाकर सिर में गोली मारी, खेत में खून से लथपथ शव बरामद

    News DeskBy News DeskApril 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar. पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के करमा गांव में मंगलवार रात एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने घर से बाहर ले जाकर सिर में गोली मारी। बुधवार सुबह घर से कुछ दूर आगे खेत में खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान करमा गांव निवासी 60 वर्षीय राजमुनि पाठक के रूप में हुई है। एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनाें ने बताया कि मंगलवार रात 8.30 बजे राजमुनि पाठक अपने घर में थे। इसी दौरान दो अनजान लोग घर पहुंचे और राजमुनि पाठक को घर से बाहर बुलाया। आधे कपड़े पहने अवस्था में ही घर से कुछ दूर आगे ले जाकर आरोपियों ने उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में केवल उनकी पत्नी मौजूद थी।

    पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बुधवार काे बताया कि राजमुनि पाठक नामक वृद्ध की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में परिजनों ने जमीन विवाद की बात बताई है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। घर से ले जाने पर शुरुआत में मृतक की पत्नी को लगा कि पहचान वाले लोग ले गए हैं। बातचीत के बाद लौट जाएंगे। लेकिन नहीं लौटे। सुबह डेड बॉडी देखने के बाद पत्नी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    Chaibasa Naxal: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा और टोंटो की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इनामी नक्सली ढेर

    IIT Kharagpur: आईआईटी खड़गपुर के छात्रावास में फिर छात्र मृत मिला, पिछले 10 दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Criminals took a man out of his house and shot him in the head; his blood-soaked body was found in a field. Jharkhand: अपराधियों ने घर से बाहर ले जाकर सिर में गोली मारी खेत में खून से लथपथ शव बरामद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa Naxal: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा और टोंटो की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इनामी नक्सली ढेर

    April 29, 2026

    IIT Kharagpur: आईआईटी खड़गपुर के छात्रावास में फिर छात्र मृत मिला, पिछले 10 दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना

    April 29, 2026

    Petrol Diseal Price: तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 14 रुपये, डीजल पर 18 रुपये प्रति लीटर का नुकसान, सरकार का कीमतें बढ़ाने से इनकार

    April 29, 2026
    Recent Post

    Chaibasa Naxal: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा और टोंटो की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इनामी नक्सली ढेर

    April 29, 2026

    Jharkhand: अपराधियों ने घर से बाहर ले जाकर सिर में गोली मारी, खेत में खून से लथपथ शव बरामद

    April 29, 2026

    IIT Kharagpur: आईआईटी खड़गपुर के छात्रावास में फिर छात्र मृत मिला, पिछले 10 दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना

    April 29, 2026

    Petrol Diseal Price: तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 14 रुपये, डीजल पर 18 रुपये प्रति लीटर का नुकसान, सरकार का कीमतें बढ़ाने से इनकार

    April 29, 2026

    Tresury Scam: 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के रोके गए वेतन का भुगतान जल्द करे, बाबूलाल ने सरकार से की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बोले

    April 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group