Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Weather Alert: मानसून ने अब पकड़ी रफ्तार, हो रही बारिश, वज्रपात का खतरा, अलर्ट जारी
Breaking News

Weather Alert: मानसून ने अब पकड़ी रफ्तार, हो रही बारिश, वज्रपात का खतरा, अलर्ट जारी

News DeskBy News DeskJune 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.झारखंड में मानसून ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी गतिविधियों के मजबूत होने से राज्य के अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।
राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा अधिक बताया गया है।

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और धनबाद जिलों में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

मौसम विभाग के अनुसार 23 जून को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तेज हवाओं और वज्रपात का असर भी बना रह सकता है।

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

वहीं 24 जून को भी झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम का यही रुख देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों को छोड़कर अन्य इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group