Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Steel NINL की सालाना क्षमता 50 लाख टन बढ़ाने में जुटी कंपनी, IFQM के कार्यक्रम में बोले MD टीवी नरेंद्रन
Headlines

Tata Steel NINL की सालाना क्षमता 50 लाख टन बढ़ाने में जुटी कंपनी, IFQM के कार्यक्रम में बोले MD टीवी नरेंद्रन

News DeskBy News DeskOctober 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. इस्पात कंपनी टाटा स्टील अपनी अनुषंगी नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) की क्षमता में सालाना करीब 50 लाख टन की वृद्धि कर रही है, जिसके लिए बड़ा पूंजी निवेश किया जा रहा है. कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने यहां ‘इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट’ (आईएफक्यूएम) के संगोष्ठी कार्यक्रम से इतर कहा कि कंपनी ने एनआईएनएल में क्षमता विस्तार परियोजना की घोषणा पहले ही कर दी है.

उन्होंने वृद्धि योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हमने नीलाचल में 50 लाख टन का क्षमता विस्तार पहले ही घोषित कर दिया है, जो कलिंगनगर में ही है. यह लंबे इस्पात उत्पादों की क्षमता का विस्तार है. हमने घोषणा की है कि यह 40,000 करोड़ रुपये की परियोजना है.

Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 120 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

टाटा स्टील ने चार जुलाई, 2022 को अपनी तत्कालीन अनुषंगी टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स (टीएसएलपी) के जरिये 12,100 करोड़ रुपये में ओडिशा स्थित नीलाचल इस्पात निगम का अधिग्रहण पूरा किया था.
कलिंगनगर में स्थित एनआईएनएल का सालाना 10 लाख टन क्षमता वाला इस्पात संयंत्र विभिन्न कारणों से तीन साल से अधिक समय तक बंद रहा था. इनमें धन की कमी एक प्रमुख कारण थी.

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में आ धमका युवक, चाकू दिखा डराया, बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है मामला?

नरेंद्रन ने कहा कि कलिंगनगर आज देश के सबसे उन्नत इस्पात संयंत्रों में से एक है और वहां वाहन तथा तेल एवं गैस क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने वाली उन्नत सुविधाएं हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी को बेहतर उत्पाद मिश्रण और कम लागत वाली संरचना का लाभ मिल रहा है. टाटा स्टील ने पिछले साल मई में ओडिशा स्थित टाटा स्टील कलिंगनगर के दूसरे चरण के विस्तार का काम पूरा होने की घोषणा की थी. इसके साथ देश में इसकी कुल इस्पात उत्पादन क्षमता बढ़कर 2.61 करोड़ टन सालाना हो गई.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 120 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

October 6, 2026

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में आ धमका युवक, चाकू दिखा डराया, बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है मामला?

October 6, 2026

Jamshedpur: मानगो पुल पर बड़ा हादसा टला, महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का कर रही थी प्रयास, राहगीरों ने बचाया

October 6, 2026
Recent Post

Tata Steel NINL की सालाना क्षमता 50 लाख टन बढ़ाने में जुटी कंपनी, IFQM के कार्यक्रम में बोले MD टीवी नरेंद्रन

October 6, 2026

Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 120 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

October 6, 2026

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में आ धमका युवक, चाकू दिखा डराया, बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है मामला?

October 6, 2026

Jamshedpur: मानगो पुल पर बड़ा हादसा टला, महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का कर रही थी प्रयास, राहगीरों ने बचाया

October 6, 2026

India Vs WI T20: भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर टिकट हासिल करने की होड़, रातभर का इंतजार और सुबह से लगी कतारें

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group