Ranchi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार को रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रूपी सोरेन जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने हमेशा आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण के लिए काम किया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं…
Author: News Desk
New Delhi.दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के कई नेताओं के अलावा, प्रदर्शन में भाग लेने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि यह मामला बुधवार को यहां कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं के सिलसिले में दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू एवं वैश्विक मौद्रिक परिस्थितियों में लंबे समय तक सख्ती बने रहने की बढ़ती संभावना, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 264.97 अंक फिसलकर 72,408.15 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 87.50 अंक की गिरावट के साथ 22,507.65 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे…
Panji. अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 76 वर्ष के थे। सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि नाना पाटेकर को दिल का दौरा पड़ा था। पणजी के पास डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए जाने के बाद पाटेकर को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शेखर सालकर ने यह जानकारी दी। सालकर ने बताया कि लगातार 45 मिनट तक ‘सीपीआर’ दिए जाने के बावजूद पाटेकर होश…
Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र में तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर वाहन चालक से डिजिटल माध्यम से अवैध रूप से रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। सिदगोड़ा के बारा रोड निवासी और ट्यूब कंपनी कर्मचारी अरुण कुमार ने मामले को लेकर जमशेदपुर एसएसपी से लिखित शिकायत की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है शिकायतकर्ता के अनुसार, वह बुधवार को अपनी पत्नी के साथ पुराने कोर्ट परिसर में एसआईआर (SIR) सुधार कार्य के सिलसिले में गए थे। वहां से लौटने के दौरान उनकी गाड़ी अनजाने में साकची…
Stockholm. हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को रासायनिक अणुओं में रहस्यमयी दर्पण छवियों (मिरर इमेज) को सुलझाने के उनके प्रयासों के लिए इस वर्ष का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा बुधवार को की गई। रसायन विज्ञान के लिए नोबेल समिति के अध्यक्ष हीनर लिन्के ने एक विज्ञप्ति में कहा,हेनरी कागन और केंसो सोआई ने एक सदी से अधिक पुरानी रासायनिक गुत्थी का समाधान प्रदान किया है कि कैसे होमोकिरालिटी (समरूपता) स्वतः उत्पन्न हो सकती है। विज्ञप्ति में कहा गया, उन्होंने जो रासायनिक प्रतिक्रियाएं विकसित की हैं, वो शानदार हैं। कागन (95) फ्रांस के ओर्से स्थित यूनिवर्सिटी…
New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि विपक्ष का विरोध प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक जारी रहेगा। गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ऐसा कुछ नहीं कर सकते जिससे उनका विरोध रुक जाए। गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक विरोध प्रदर्शन नहीं रोकेंगे। यह इस देश की सबसे पवित्र चीज की रक्षा की लड़ाई है। नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ऐसा कुछ नहीं कर सकते जिससे हमें रोका जा सके।’’ लोकसभा…
Ranchi. झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को उन सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक की अवधि बढ़ा दी, जिनकी नियुक्तियां राज्य लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित कुछ परीक्षाओं के रद्द होने से प्रभावित हुई थीं। न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने राज्य सरकार के उस फैसले को चुनौती देने वाली कर्मचारियों की याचिकाओं पर सुनवाई की, जिसमें परीक्षाएं रद्द करने और उसके बाद उनकी सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया गया था। सुनवाई बुधवार को पूरी नहीं हो सकी और यह बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव रंजन,…
Ranchi. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर रांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर प्रतीकात्मक रूप से ‘भूत’ का रूप धारण किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान उनके इस्तीफे की मांग भी की गई। कांग्रेस नेता कुमार राजा ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर बड़ी संख्या में वैध भारतीय नागरिकों के नाम हटाए जा रहे…
Jamahedpur. सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडिपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, छह गोलियां, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और एक राउटर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे उडिपी रेस्टोरेंट में डोमनिक सैम्सन, रिजवान, दानिश और कृष्णा चौधरी पर अपराधियों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की थी। गोलीबारी में चारों गंभीर रूप से घायल…
