New Delhi. जीएसटी परिषद ने बृहस्पतिवार को सुधारों को आगे बढ़ाते हुए कर प्रशासन में व्यापक बदलावों को मंजूरी दी। इसके तहत जीएसटी अधिकारियों की करदाताओं को गिरफ्तार करने का अधिकार समाप्त करने के साथ आपराधिक अभियोजन की सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी गई है। साथ ही ज्यादातर दावों के लिए तेज ‘रिफंड’ की व्यवस्था की गई है। परिषद ने छोटे आपूर्तिकर्ताओं के लिए ई-कॉमर्स मंचों पर पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने को मंजूरी दी है। इसमें जीएसटी पंजीकरण में बदलाव के लिए सरल प्रक्रिया, जुर्माने में कमी और इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावों के लिए बिल…
Author: News Desk
Stockholm. कनाडाई कवि, निबंधकार और अनुवादक ऐनी कार्सन को इस साल के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। टोरंटो में जन्मीं 76 वर्षीय कार्सन प्राचीन यूनानी और रोमन साहित्य के विषयों और कहानियों को अपनी रचनाओं का आधार बनाती हैं, जो अक्सर कविता, निबंध और कथा साहित्य के तत्वों का मिश्रण होती हैं। स्वीडिश अकादमी की स्थायी सचिव इंग्रिड कार्लबर्ग ने बताया कि जब अकादमी ने उन्हें नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता बनने की सूचना देने के लिए संपर्क किया, तो लेखिका आइसलैंड में ‘हवा की सुगबुगाहट सुन रही…
Jamshedpur. बिरसानगर थाना क्षेत्र में विशाल सांडील की हत्या कर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक नामता और रवि कुंटिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है पुलिस के अनुसार, विशाल सांडील, कार्तिक नामता और रवि कुंटिया, चरण हांसदा के लिए मजदूरी करते थे। मजदूरी के बदले पैसे नहीं मिलने तथा पैसे के स्थान पर मुर्गा और शराब दिए जाने को लेकर 25 सितंबर को विशाल और चरण हांसदा के…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के नियम उसके पहले के एक फैसले के ‘‘विपरीत’’ हैं और उसने राज्य में पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा से जवाब मांगा। झारखंड सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को बताया कि राज्य इन नियमों पर पुनर्विचार करेगा। पीठ ने कहा कि वह मिश्रा को अपना जवाब दाखिल करने का अवसर दे रही है, क्योंकि अगर इन नियमों को रद्द किया जाता…
Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि दुष्कर्म पीड़िता के शरीर पर संघर्ष या प्रतिरोध के निशान नहीं मिलना मात्र उसकी गवाही को खारिज करने का आधार नहीं हो सकता। खासकर तब, जब पीड़िता नाबालिग हो और मेडिकल जांच से घटना की पुष्टि होती हो। जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने सिमडेगा की विशेष पॉक्सो अदालत के आरोपियों की 20 साल कैद की सजा को बरकरार रखते हुए तीनों आरोपियों की अपील खारिज कर दी। घटना सिमडेगा में वर्ष 2017 में हुई थी। जलडेगा थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।पीड़िता…
Jamshedpur. एक्सएलआरआई जमशेदपुर द्वारा 9 अक्टूबर को ’13वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल ओरेशन ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का आयोजन किया जाएगा। श्वेत क्रांति के जनक और ‘अमूल’ के संस्थापक डॉ. वर्गीज कुरियन की स्मृति में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नाबार्ड के चेयरमैन डॉ. शाजी केवी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करेंगे। भारत को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने वाले ‘मिल्क मैन’ डॉ. कुरियन के आदर्शों को समर्पित इस मंच की शुरुआत संस्थान के ‘फादर अरुपे सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड सस्टएबिलिटी’ द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण और सहकारी आंदोलन के…
Rourkela.केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में कथित रिश्वतखोरी के मामले में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (ईएमआरएस) के प्राचार्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि उसने ईएमआरएस, नुआपाड़ा में सहायक नर्स (एएनएम) के तौर पर सेवा विस्तार की सिफारिश करने के लिए एक महिला से 20,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। सीबीआई के एक बयान के अनुसार, बातचीत के बाद आरोपी 12,000 रुपये लेने पर सहमत हुआ। एजेंसी ने सात अक्टूबर को जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से…
Jamshedpur. बिरसानगर थाना के पीछे गुड़िया बस्ती में बुधवार शाम एक युवक ने किराये के मकान में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान निक्की मिंज (26) के रूप में हुई है। आसपास के लोगों और दोस्तों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद घटना की सूचना बिरसानगर पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निक्की के माता-पिता शंकोसाई रोड नंबर पांच में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी गुड़िया बस्ती पहुंचे। रिश्तेदार लक्ष्मण मिंज ने बताया कि निक्की ने…
Jamshedpur.जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत पुराना जेल चौक पर गुरुवार को जिला प्रशासन और जुस्को ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इसका स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया और मौके पर एकजुट होकर आक्रोश जताया। दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले 30 से 40 सालों से इसी जगह दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमा रहे हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि दुकानें ही उनके परिवार चलाने का मुख्य जरिया हैं।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कार्रवाई से पहले उन्हें उचित समय दिया जाए और उनके रोजगार को ध्यान में रखते…
जमशेदपुर। निक्को जुबली पार्क प्रबंधन एवं निक्को जुबली पार्क वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता हुआ । जिसके अंतर्गत सभी कर्मचारियों को लगभग 31500 रुपए दिए जाएंगे । प्रबंधन की तरफ सेश्री राहुल मित्रा -डायरेक्टर इंचार्ज (कोलकाता ),श्रीमती सुब्रा दास मुखर्जी -डायरेक्टर ,श्री अंकित भारद्वाज- असिस्टेंट मैनेजर इंचार्ज ने हस्ताक्षर किए। यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे ,सह अध्यक्ष श्री बी के डिंडा , वाइस प्रेसिडेंट श्री ददन सिंह ,जनरल सेक्रेटरी श्री परविंन पातर, कमेटी मेंबर श्री के स सैंडल, श्री पुरंदर मोहंती ,श्री संतोष जैन ने हस्ताक्षर किए ।अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे ने कहा की निक्को जुबली पार्क जमशेदपुर…
