Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :साकची हाई स्कूल में एक दिवसीय अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :साकची हाई स्कूल में एक दिवसीय अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

News DeskBy News DeskOctober 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची स्थित साकची हाई स्कूल प्रांगण में आज बालक एवं बालिका वर्ग में एक दिवसीय अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र स्व. शुभोदीप मंडल की स्मृति में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में तकनीकी सहयोग पूर्वी सिंहभूम खो-खो एसोसिएशन द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम जिला खेल पदाधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की, विशिष्ट अतिथि पूर्ववर्ती छात्र एवं अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर विश्वनाथ दास, ईस्ट बंगाल के चर्चित पूर्व खिलाड़ी व वर्तमान फुटबॉल कोच प्रशांत बनर्जी, सम्मानित अतिथि विकास मुखर्जी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव देवदास विश्वास, प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार घोष एवं आयोजन समिति की संयोजिका पूर्वी घोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की ने बेहतरीन आयोजन के लिए साकची हाई स्कूल प्रबंधन, पूर्ववर्ती छात्रों के समूह एवं पूर्वी सिंहभूम खो-खो एसोसिएशन को बधाई दी और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के सचिव देवदास विश्वास ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई देते हुए बच्चों को बेहतर खेल अवसर प्रदान करने हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों ने भी आयोजकों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता का विवरण:
अंडर-17 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में 12-12 टीमों ने भाग लिया। दोनों वर्गों में नॉकआउट आधार पर 15-15 मुकाबले खेले गए। कुल 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला खो-खो एसोसिएशन के 8 तकनीकी अधिकारियों ने सहयोग दिया। इस आयोजन में रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर का भी बहुमूल्य योगदान रहा।

परिणाम:

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीसी राजीव रंजन और एसएसपी ने बारीडीह से सोनारी तक पंडालों का किया निरीक्षण

बालक वर्ग (अंडर-17):
– विजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पोटका
– उपविजेता: संत रॉबर्ट स्कूल, परसुडीह
– द्वितीय उपविजेता: टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, सिदगोड़ा

बालिका वर्ग (अंडर-17):
– विजेता: श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, बागबेड़ा
– उपविजेता: सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक उच्च विद्यालय, छोटा गोविंदपुर
– द्वितीय उपविजेता: मध्य विद्यालय, गदड़ा

समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रशांत बनर्जी, विश्वजीत दास, सचिव देवदास विश्वास, तापोशी बोस, पूर्वी घोष एवं प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार घोष ने विजेताओं को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

तकनीकी टीम का नेतृत्व एवं संचालन पूर्वी सिंहभूम खो-खो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ. श्याम कुमार शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्ववर्ती छात्र समिति के संयोजक सुवेंदु विश्वास ने किया।

DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 55 यात्री पकड़े गए; ₹26,815 जुर्माना वसूला

प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिप्रा भट्टाचार्य, तापोसी घोष, पूर्वी घोष, शिवानी, जोबा घोषाल, मीता बोस, जयंतो दत्ता, प्रणव सरकार, आयुष मंडल, अनिंदो विश्वास, बिशन सरकार, अरुण मुकूटी, देवाशीष प्रामाणिक, मुक्ति सरकार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

प्रतिभागी विद्यालय:

बालक वर्ग: टैगोर अकादमी, साकची हाई स्कूल, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर, होली क्रॉस स्कूल सुंदरनगर, संत रॉबर्ट हाई स्कूल परसुडीह, सौम्या मेमोरियल हाई स्कूल मानगो, सरदार वल्लभभाई पटेल उच्च विद्यालय गोविंदपुर, पीएम श्री प्लस टू हाई स्कूल बाराद्वारी, राजस्थान विद्या मंदिर साकची, उत्क्रमित हाई स्कूल पोटका, टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल सिदगोड़ा और आरबीआई स्कूल बहरागोड़ा।

बालिका वर्ग: साकची हाई स्कूल, होली क्रॉस स्कूल सुंदरनगर, टैगोर अकादमी, संत रॉबर्ट स्कूल परसुडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नान्दुप, सरदार वल्लभभाई पटेल हाई स्कूल गोविंदपुर, हरिजन उच्च विद्यालय भालूबासा, पीएम श्री प्लस टू हाई स्कूल बाराद्वारी, राजस्थान विद्या मंदिर साकची, मध्य विद्यालय गदड़ा, टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल सिदगोड़ा और श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बागबेड़ा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीसी राजीव रंजन और एसएसपी ने बारीडीह से सोनारी तक पंडालों का किया निरीक्षण

October 9, 2026

DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 55 यात्री पकड़े गए; ₹26,815 जुर्माना वसूला

October 9, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में विधायक पूर्णिमा साहू ने 36 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन, नाला-सड़क और घाट का हुआ विकास

October 9, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीसी राजीव रंजन और एसएसपी ने बारीडीह से सोनारी तक पंडालों का किया निरीक्षण

October 9, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :साकची हाई स्कूल में एक दिवसीय अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

October 9, 2026

DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 55 यात्री पकड़े गए; ₹26,815 जुर्माना वसूला

October 9, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में विधायक पूर्णिमा साहू ने 36 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन, नाला-सड़क और घाट का हुआ विकास

October 9, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: SIR-2026 के तहत आज सभी बूथों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप, मतदाता सूची की समस्याओं में मिलेगी मदद

October 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group