Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीसी राजीव रंजन और एसएसपी ने बारीडीह से सोनारी तक पंडालों का किया निरीक्षण
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीसी राजीव रंजन और एसएसपी ने बारीडीह से सोनारी तक पंडालों का किया निरीक्षण

News DeskBy News DeskOctober 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूजा समितियों और संबंधित पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बारीडीह से सोनारी तक पंडालों का जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बारीडीह, एग्रिको, सिदगोड़ा, टुईलाडुंगरी, बर्मामाइंस, काशीडीह, सीएच एरिया, सोनारी और रानीकुदर सहित विभिन्न इलाकों के पूजा पंडालों का जायजा लिया। इस दौरान भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास मार्ग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और विद्युत सुरक्षा जैसे बुनियादी इंतजामों की समीक्षा की गई।

अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन रास्तों पर विशेष जोर

उपायुक्त और एसएसपी ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रहे और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए। अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनके कार्यशील होने की जांच सुनिश्चित करने, बिजली के तारों को सुरक्षित तरीके से लगाने तथा आपातकालीन वाहनों के आवागमन के लिए रास्ते खुले रखने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूजा पंडालों में जरूरी इंतजाम पहले से तैयार रहने चाहिए।

JAMSHEDPUR NEWS :साकची हाई स्कूल में एक दिवसीय अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने का निर्देश दिया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यक निगरानी रखने और पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने को भी कहा गया।

पूजा समितियों को पर्याप्त स्वयंसेवकों की तैनाती करने और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने की हिदायत दी गई।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की सुरक्षित पूजा की अपील

जिला प्रशासन ने पूजा समितियों से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें। दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 55 यात्री पकड़े गए; ₹26,815 जुर्माना वसूला

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, नगर आयुक्त जेएनएसी, अपर उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीएसपी ट्रैफिक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :साकची हाई स्कूल में एक दिवसीय अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

October 9, 2026

DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 55 यात्री पकड़े गए; ₹26,815 जुर्माना वसूला

October 9, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में विधायक पूर्णिमा साहू ने 36 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन, नाला-सड़क और घाट का हुआ विकास

October 9, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीसी राजीव रंजन और एसएसपी ने बारीडीह से सोनारी तक पंडालों का किया निरीक्षण

October 9, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :साकची हाई स्कूल में एक दिवसीय अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

October 9, 2026

DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 55 यात्री पकड़े गए; ₹26,815 जुर्माना वसूला

October 9, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में विधायक पूर्णिमा साहू ने 36 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन, नाला-सड़क और घाट का हुआ विकास

October 9, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: SIR-2026 के तहत आज सभी बूथों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप, मतदाता सूची की समस्याओं में मिलेगी मदद

October 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group