New Delhi. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दलों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और युवाओं का एक समूह सोमवार को उच्चतम न्यायालय तक मार्च करेगा। इस दौरान भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को एक ज्ञापन सौंपकर ‘वोट चोरी’ पर रोक लगाने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की जायेगी। इधर,भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से यह कहते हुए मुलाकात से इनकार कर दिया कि इस तरह के मुद्दे पहले ही…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड के रामगढ़ जिले में एक कंटेनर ट्रक की कार से टक्कर हो जाने से कार में सवार एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर शाम चुटुपालू घाटी के पास उस समय हुआ, जब परिवार के सदस्य कार से रांची से हजारीबाग जा रहे थे। रामगढ़ थाने के प्रभारी गजेंद्र पांडेय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कंटेनर ट्रक की कार से टक्कर होने के बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य…
Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त में रहे। इससे पिछले कारोबारी सत्र में आई तेजी का सिलसिला जारी रहा। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 178 अंक चढ़कर 72,627.86 अंक पर पहुंच गया। एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 76.20 अंक की बढ़त के साथ 22,591.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईटीसी और एक्सिस बैंक के…
Adityapur. आदित्यपुर स्थित एम टाइप मैदान में प्रवीण सेवा संस्थान के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन बिहार की खेल मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयशी सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह भी इसी मंच पर आए थे और पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था। पिता की यादों को साझा करते हुए श्रेयशी सिंह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि खेल और राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए वह अपने पिता की सोच, ईमानदारी और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। पंडाल खुलते ही…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के भादुडीह फुटबॉल मैदान में भाजपा के सदस्यता ग्रहण एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। पश्चिम बंगाल से भी पार्टी के नेता पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, रक्षा राज्य मंत्री एवं जमशेदपुर सांसद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार पर कानून-व्यवस्था, राशन, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर…
Jamshedpur. गोलमुरी स्थित सर्कस मैदान में गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस वर्ष पंडाल को ग्रामीण परिवेश और आदिवासी परंपराओं की थीम पर तैयार किया गया है। यहां झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकजीवन और पारंपरिक जीवनशैली की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी वर्ष 1926 से लगातार दुर्गापूजा का आयोजन करती आ रही है। कमिटी हर साल अलग-अलग थीम…
Jamahedpur. निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस ने कन्हैया सिंह को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, कन्हैया सिंह हत्या की साजिश में शामिल था और अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने में उसकी भूमिका थी। उसकी निशानदेही पर कपाली से एक देसी पिस्तौल और गोली बरामद किए जाने की भी जानकारी दी गई है। इस मामले में कपाली थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से केस दर्ज किया गया है। वहीं, कन्हैया सिंह की पत्नी सुषमा देवी ने अपने पति को धोखे से फंसाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कन्हैया सिंह अब आपराधिक गतिविधियों से दूर…
Koderma. कोडरमा जिले के सिविल सर्जन को नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लड़की ने यहां महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता पड़ोसी हजारीबाग जिले की रहने वाली है। शिकायत के अनुसार, वह करीब दो साल पहले अपनी मां का इलाज कराने कोडरमा सदर अस्पताल आई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान सिविल सर्जन ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और वह तब से उसका यौन शोषण कर रहा था। कोडरमा…
Jamshedpur. जमशेदपुर में संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई के तहत कदमा थाना पुलिस ने 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया, रोड नंबर-14 के पास मैदान में कुछ लोग कथित तौर पर किसी आपराधिक वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम को मौके पर चार लोग मिले। शुरुआती जानकारी में शक्ति विभार, धीरज पटेल और चेतन ठाकुर समेत अन्य लोगों के मौजूद होने की बात सामने आई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो…
Jamshedpur. डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार देर रात 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक की पहचान बागबेड़ा निवासी जयप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। इस दौरान एक मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक, पेट दर्द और पेशाब नहीं होने की शिकायत पर बुजुर्ग को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि घर लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोबारा अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर…
