Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के भादुडीह फुटबॉल मैदान में भाजपा के सदस्यता ग्रहण एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। पश्चिम बंगाल से भी पार्टी के नेता पहुंचे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, रक्षा राज्य मंत्री एवं जमशेदपुर सांसद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार पर कानून-व्यवस्था, राशन, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निशाना साधा।

बाबूलाल मरांडी ने अपराध और कोयला कारोबार से जुड़े मुद्दे उठाए, जबकि मधु कोड़ा ने जनकल्याण के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। हरेलाल महतो के भाजपा में शामिल होने से इंचागड़ की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

