धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के मद्देनजर रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार किया जाएगा, जिनका विवरण इस प्रकार है- क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम परिचालन का दिन विस्तारित तिथि 1. 02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल शनिवार 08.08.26 से 26.09.26 तक 2. 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल रविवार 09.08.26 से 27.09.26 तक गाड़ी सं. 11401/11402 पुणे-सुपौल-पुणे एक्सप्रेस का भुसावल मंडल के रावेर स्टेशन पर ठहराव यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के भुसावल-खंडवा रेलखंड पर स्थित रावेर स्टेशन पर गाड़ी सं. 11401/11402 पुणे-सुपौल-पुणे एक्सप्रेस का तत्काल प्रभाव से…
Author: News Desk
Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे हिस्से के तहत अगस्त से सितंबर तक देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। बारिश ‘दीर्घावधि औसत’ 94 प्रतिशत से कम रहने का अनुमान जताया गया है। दीर्घावधि औसत (एलपीए) 1971 से 2020 के ऐतिहासिक आंकड़ों के आधार पर, अगस्त से सितंबर की अवधि के दौरान पूरे देश में बारिश का एलपीए 422.8 मिलीमीटर है। एलपीए, किसी खास इलाके में एक तय समय (जैसे महीना या मौसम) में हुई बारिश का औसत होता है, जो आमतौर पर 30 से 50…
Ranchi. झारखंड के तीन सेवानिवृत्त नौकरशाहों ने कई दशकों तक लोक नीति को आकार देने और विद्यालयों को बेहतर बनाने व स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने की दिशा में काम करने के बाद अब हर बच्चे तक अच्छी शिक्षा पहुंचाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-आधारित मोबाइल एप्लिकेशन की शुरुआत की है। पूर्व स्वास्थ्य सचिव एवं वर्तमान में अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डॉ. शिवेंदु, राज्य की पूर्व शिक्षा सचिव मृदुला सिन्हा और पूर्व मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने सरकारी सेवा से अवकाश प्राप्त करने के बाद भी जनसेवा के अपने मिशन को जारी रखा। नौकरशाहों ने कहा कि…
New Delhi. मेटा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने पर माफी मांगी है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक पोस्ट कुछ देर के लिए हटाए जाने के मामले में सरकार द्वारा हाल ही में समन जारी किए जाने के बाद कंपनी की वैश्विक टीम ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने बाल शोषण सामग्री, डीपफेक और मंच के संचालन में हुई गलतियों के लिए माफी…
Mumbai.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि आरबीआई अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पॉलिमर यानी प्लास्टिक के नोट जारी करने की तैयारी कर रहा है। पॉलिमर नोट एक विशेष प्रकार के प्लास्टिक जैसे सिंथेटिक पदार्थ से बनाया जाता है। इसमें एक मजबूत और लचीली प्लास्टिक फिल्म का इस्तेमाल होता है, जिस पर नोट की छपाई की जाती है। ये नोट कागजी नोट की तुलना में अधिक टिकाऊ होंगे और जल्दी खराब नहीं होंगे। मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा के बाद मल्होत्रा ने संवाददाताओं से कहा कि कुछ देशों में पॉलिमर नोट का 30…
Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 16.35 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,641 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय स्टेट बैंक और एशियन पेंट्स सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं, पावर ग्रिड, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में…
Medninagar. झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह उसके पैतृक गांव पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मरहा पथरा गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। एक दिन के पैरोल पर चाईबासा जेल से बाहर आई पत्नी रिया सिन्हा और परिजनों की मौजूदगी में सुजीत सिन्हा के 12 वर्षीय पुत्र अक्षत कुमार ने धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अपने पिता को मुखाग्नि दी। गांव के कररबार नदी तट अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इससे पहले मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुजीत सिन्हा की पत्नी…
Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (पीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। सत्याग्रह धरना का 12वां दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का चौथा दिन होने के बावजूद आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अडिग रहे। आंदोलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से करीब आधे घंटे तक देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आंदोलन की वर्तमान स्थिति, महतो के स्वास्थ्य और आंदोलनकारियों के हालात की जानकारी ली। वांगचुक ने अपने विचार…
Ranchi . झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर बुधवार को छात्रों ने अपना विरोध और तेज कर दिया, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांगें जायज हैं। उन्होंने कहा, ”सरकार को 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करनी चाहिए और मामले की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार ने झारखंड सरकार से कथित अनियमितताओं की जांच के लिए उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित करने, जेपीएससी के सभी अधिकारियों को हटाने और हाल में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम रद्द करने की मांग की। हेमंत…
Ranchi . झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर बुधवार को छात्रों ने अपना विरोध और तेज कर दिया तथा पांच और प्रदर्शनकारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक होने का मुद्दा एक राष्ट्रीय समस्या है और उन्होंने इस गतिरोध को सुलझाने के लिए बातचीत का प्रस्ताव दिया। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र नाथ महतो से बुधवार को बातचीत की और उनसे पानी पीने की अपील की। वांगचुक की अपील मानते हुए महतो…
