Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :तिलक पुस्तकालय घटनाः जिला कांग्रेस कमेटी ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :तिलक पुस्तकालय घटनाः जिला कांग्रेस कमेटी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

News DeskBy News DeskOctober 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित ऐतिहासिक तिलक पुस्तकालय (जिला कांग्रेस कार्यालय) परिसर में हुई हिंसक घटना को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। पार्टी ने जिला प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच करने, सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करने तथा तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश साहू ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि तिलक पुस्तकालय में हुई घटना बेहद निंदनीय है। हम प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा शांति, सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है। हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कांग्रेस कमेटी का कहना है कि पार्टी की विचारधारा सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। राजनीतिक विरोध लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है, लेकिन यह हमेशा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादा के भीतर होना चाहिए। विचारों का विरोध विचारों से किया जाना चाहिए, और नवरात्रि एवं दुर्गापूजा जैसे पावन पर्व के दौरान इस प्रकार की हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
जिला कांग्रेस कमेटी की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं- पूरे मामले की निष्पक्ष जांच एवं सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा हो। घायल कार्यकर्ताओं को उचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। ऐतिहासिक तिलक पुस्तकालय की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।

CHANDIL NEWS: चांडिल के व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती से व्यापारियों में दहशत, सिंहभूम चैंबर ने SP से की बात, अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CHANDIL NEWS: चांडिल के व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती से व्यापारियों में दहशत, सिंहभूम चैंबर ने SP से की बात, अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग

October 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: तिलक पुस्तकालय झड़प पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, फूलों से स्वागत की थी तैयारी, भाजपा नेताओं पर मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, एक कार्यकर्ता के सिर में लगे तीन टांके

October 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :महिला सम्मान और न्याय की आवाज दबाने के लिए हिंसा का सहारा निंदनीय : दिनेश कुमार

October 12, 2026
Recent Post

CHANDIL NEWS: चांडिल के व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती से व्यापारियों में दहशत, सिंहभूम चैंबर ने SP से की बात, अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग

October 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :तिलक पुस्तकालय घटनाः जिला कांग्रेस कमेटी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

October 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: तिलक पुस्तकालय झड़प पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, फूलों से स्वागत की थी तैयारी, भाजपा नेताओं पर मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, एक कार्यकर्ता के सिर में लगे तीन टांके

October 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :महिला सम्मान और न्याय की आवाज दबाने के लिए हिंसा का सहारा निंदनीय : दिनेश कुमार

October 12, 2026

RAILWAY NEWS: विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात, 26 अक्टूबर तक 20 ट्रेनों का होगा ठहराव, संघमित्रा, सीमांचल, पुरुषोत्तम समेत कई एक्सप्रेस शामिल

October 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group