Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त में रहे। इससे पिछले कारोबारी सत्र में आई तेजी का सिलसिला जारी रहा। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 178 अंक चढ़कर 72,627.86 अंक पर पहुंच गया। एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 76.20 अंक की बढ़त के साथ 22,591.45 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर में गिरावट रही। सेंसेक्स शुक्रवार को 879.09 अंक और निफ्टी 288.65 अंक चढ़कर बंद हुआ था।


