Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: राज्यपाल बोले -झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और जनजातीय विरासत को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने की है जरूरत
Headlines

Jharkhand: राज्यपाल बोले -झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और जनजातीय विरासत को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने की है जरूरत

News DeskBy News DeskOctober 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध जनजातीय विरासत को आधुनिक ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़कर विकास को नयी गति दी जा सकती है। गंगवार यहां भारत की तकनीकी प्रगति और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ”प्राकृतिक संसाधनों, समृद्ध जनजातीय विरासत, कला एवं संस्कृति और प्रतिभाशाली युवाओं के लिहाज से झारखंड विशेष है। इन क्षमताओं को आधुनिक ज्ञान, प्रौद्योगिकी, कौशल और उद्यमिता से जोड़कर राज्य के विकास को नयी गति दी जा सकती है।” राज्यपाल ने कहा, ”मेरा मानना है कि यह प्रदर्शनी हमारे युवाओं के लिए विशेष रूप से मददगार होगी। उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को समझने के लिए एक मंच मिलेगा।”

उन्होंने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचे और डिजिटल सेवाओं सहित कई क्षेत्रों में भारत की उल्लेखनीय प्रगति पर देश के लोग गर्व कर सकते हैं। गंगवार ने कहा, ”हमारे वैज्ञानिकों, उद्यमियों और विभिन्न संस्थानों का योगदान प्रगति की इस यात्रा को नयी गति दे रहा है। वास्तविक विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने का अवसर मिले।”

Jamshedpur: टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ कोच की ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी

उन्होंने कहा, ”मैं युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे लगातार अपना ज्ञान और कौशल बढ़ाएं तथा अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में काम करें।”
राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Jamshedpur: टाटानगर-जयपुर नई ट्रेन का शुभारंभ 26 अक्टूबर से, रेल जन संवाद में झारसुगुड़ा से टाटानगर होते हुए आसनबनी तक पांचवीं-छठी रेल लाइन पर भी बोले डीआरएम

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ कोच की ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी

October 22, 2026

Jamshedpur: टाटानगर-जयपुर नई ट्रेन का शुभारंभ 26 अक्टूबर से, रेल जन संवाद में झारसुगुड़ा से टाटानगर होते हुए आसनबनी तक पांचवीं-छठी रेल लाइन पर भी बोले डीआरएम

October 22, 2026

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफी के दावे पर रेल मंत्रालय बोला- सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जा रहे भ्रामक आंकड़े, जानें और क्या कहा?

October 22, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ कोच की ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी

October 22, 2026

Jharkhand: राज्यपाल बोले -झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और जनजातीय विरासत को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने की है जरूरत

October 22, 2026

Jamshedpur: टाटानगर-जयपुर नई ट्रेन का शुभारंभ 26 अक्टूबर से, रेल जन संवाद में झारसुगुड़ा से टाटानगर होते हुए आसनबनी तक पांचवीं-छठी रेल लाइन पर भी बोले डीआरएम

October 22, 2026

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफी के दावे पर रेल मंत्रालय बोला- सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जा रहे भ्रामक आंकड़े, जानें और क्या कहा?

October 22, 2026

Sonia Gandhi ने की Instagram पेज की शुरुआत, शेयर की अपनी पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group