Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- देश को बदनाम करने के लिए दिल्ली में एकजुट हो रही हैं ‘राष्ट्रविरोधी’ ताकतें
Headlines

Jharkhand BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- देश को बदनाम करने के लिए दिल्ली में एकजुट हो रही हैं ‘राष्ट्रविरोधी’ ताकतें

News DeskBy News DeskOctober 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘‘देश को बदनाम करने के लिए राष्ट्रविरोधी ताकतें दिल्ली में एकजुट हो रही हैं. साहू ने यह आरोप मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच लगाया. साहू ने गिरिडीह में संवाददाताओं से कहा, ‘राष्ट्रविरोधी ताकतें शनिवार को दिल्ली में एकजुट हो रही हैं. उनका मकसद अशांति फैलाना और देश को बदनाम करना है. इन ताकतों को कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है.’ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस गरीब परिवार से आने वाले ऐसे प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही जो पिछले 12 वर्ष से देश की जनता के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

साहू ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने जनकल्याण और देश के विकास के लिए काम किया है जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही.’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होने के समय से ही इसका विरोध कर रहा है. साहू ने कहा, ‘कांग्रेस के शासनकाल में कम से कम 10 बार एसआईआर कराया गया लेकिन अब वे इसका विरोध कर रहे हैं क्योंकि मतदाता सूचियों से घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं जो उनका वोट बैंक हैं.’

Railway: चक्रधरपुर मंडल में रेल पटरियों के पास हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण कई ट्रेन सेवाएं बाधित

साहू ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब कांग्रेस केरल, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और झारखंड में चुनाव जीतती है तो उसे निर्वाचन आयोग सही लगता है लेकिन जब भाजपा कोई चुनाव जीतती है तो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) उसके लिए ‘ब्लैक बॉक्स’ बन जाती है. साहू ने कहा, ‘केंद्र में विपक्ष एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं कर रहा. देश की जनता उन्हें अच्छी तरह जानती है और चुनावों में उन्हें सबक सिखाती रही है.’

Tata Motors ने इवेको के अधिग्रहण के लिए पेशकश मूल्य बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर किया

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: चक्रधरपुर मंडल में रेल पटरियों के पास हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण कई ट्रेन सेवाएं बाधित

October 11, 2026

Tata Motors ने इवेको के अधिग्रहण के लिए पेशकश मूल्य बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर किया

October 11, 2026

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026
Recent Post

Railway: चक्रधरपुर मंडल में रेल पटरियों के पास हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण कई ट्रेन सेवाएं बाधित

October 11, 2026

Jharkhand BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- देश को बदनाम करने के लिए दिल्ली में एकजुट हो रही हैं ‘राष्ट्रविरोधी’ ताकतें

October 11, 2026

Tata Motors ने इवेको के अधिग्रहण के लिए पेशकश मूल्य बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर किया

October 11, 2026

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group