Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टार्च की रोशनी में ऑपरेशन करने के मामले में सरकार ने कार्रवाई की है. मामले में डॉक्टर शिव लाल कंकुल को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन के लिए उन पर प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशासनिक और पर्यवेक्षण का दायित्व सही तरीके से नहीं करने का आरोप लगाया गया है.उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टार्च की रोशनी में ऑपरेशन करने की खबर प्रकाशित हुई थी. इसमें यह कहा गया था कि डॉक्टर के अनुपस्थित रहने और बिजली नहीं रहने की वजह…
Author: News Desk
Jamshedpur. साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल द्वारा आयोजित सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को फर्स्ट एड, डिजास्टर मैनेजमेंट और इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस की विशेष ट्रेनिंग दी गई. यह प्रशिक्षण टीम पीएसएफ की ओर से कराया गया, जिसमें आधुनिक हाइड्रोलिक वेड एम्बुलेंस और स्ट्रेचर सिस्टम का लाइव प्रदर्शन किया गया. संस्थान में हर माह आयोजित होने वाले तीन महीने के निरंतर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले छात्र-छात्राओं को आठ दिनों की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी गई.
Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला से चेन स्नैचिंग की गई है. उलियान स्थित विद्यासागर पथ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला मंगलवार की सुबह जरूरी काम खत्म कर पैदल घर लौट रही थी. जैसे ही वह “साइकलिंग मधुसूदन अपार्टमेंट” के पास पहुंचीं, तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां आए और महिला जब तक कुछ समझ पातीं, तब तक दोनों…
New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने तीन मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी-2026’ को मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की और कहा कि यह परीक्षा अलग से अधिसूचित तिथियों पर पुनः आयोजित की जायेगी। उसने कहा कि परीक्षा से संबंधित अनियमितताओं के आरोपों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय पारदर्शिता बनाए रखने और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में विश्वास को बरकरार रखने के हित में लिया गया है। उसने कहा, ‘‘केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एनटीए द्वारा तथ्यों को परखे जाने और…
Guvahati. हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।उनके साथ चार विधायकों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली जिनमें भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो शामिल हैं। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा क्षेत्र में वेटरनरी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शर्मा और चारों विधायकों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्वानंद…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों तथा अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला। साथ ही विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी बाजारों को कमजोर किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 525.44 अंक टूटकर 75,489.84 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 164.5 अंक फिसलकर 23,651.35 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में रहे। वहीं भारती एयरटेल…
Seraikella-Kharsawan: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा करते हुए खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना अंतर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों के चिन्हीकरण एवं संशोधित सूची के अनुमोदन पर चर्चा करते हुए समिति द्वारा आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा खनन…
New Delhi. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि सरकार कंपनियों को उनके कुल कार्यबल का अधिकतम 25 प्रतिशत तक प्रशिक्षु (अप्रेंटिस) रखने की अनुमति दे सकती है। हालांकि यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ शर्तें लगाई जाएंगी कि उनका इस्तेमाल सस्ते श्रमबल के रूप में न हो। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मूल्यांकन प्रणाली को मजबूत करने पर भी काम कर रही है ताकि प्रशिक्षु के रूप में काम करते समय युवाओं को वास्तव में आवश्यक कौशल प्राप्त करने…
Ranchi. पुलिस ने दो दिन पहले रांची के खोरहा टोली स्थित अपने घर से लापता हुई 18 महीने की बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बच्ची शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया, “घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है।” उन्होंने कहा कि पुलिस को बच्ची किसी नाले…
Chatra. झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति की कथित हत्या के मामले में उसके भाई को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। चतरा सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संदीप सुमन ने संवाददाताओं को बताया कि अनीश कुमार के परिजनों ने छह मार्च को सदर थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा, “तलाशी अभियान के दौरान सात मार्च को चतरा सदर प्रखंड कार्यालय के पास स्थित बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय के निकट अनीश कुमार का शव मिला। शव मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने हत्या…
