Ghatsila. दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और दंगा जैसी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को मऊभंडार ओपी क्षेत्र के ताम्र प्रतिभा मैदान में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के आदेशानुसार आयोजित इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने किया।

इसमें पुलिसकर्मियों को दंगा जैसी आपात परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने और विधि-व्यवस्था नियंत्रित रखने की तैयारियों के तहत अभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल में एसडीपीओ घाटशिला, पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी, परिचारी प्रवर, क्यूआरटी (QRT), एसएटी (SAT) के जवानों के साथ विभिन्न थानों के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


