Author: News Desk

Bokaro . झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार को एक सुनसान स्थान से करीब 600 मतदाता पहचान पत्र, 75 एटीएम कार्ड और 25 पैन कार्ड बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बरामदगी के बाद बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन दस्तावेजों को किसी गलत उद्देश्य से तो एकत्र नहीं किया गया था। यह बरामदगी सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में दूरदर्शन टावर के पास स्थित एक सुनसान स्थान से की गई। अजय नाथ झा ने संवाददाताओं से कहा, “एक ही स्थान से इतनी बड़ी संख्या में…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईंधन से चलने वाले वाहनों के उपयोग में कमी लाने और मितव्ययिता अपनाने की अपील करने के कुछ दिन बाद अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या काफी कम कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की हालिया घरेलू यात्राओं के दौरान उनके काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम की गई है। हालांकि, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों को बरकरार रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद में रविवार को मितव्ययिता उपायों के संबंध में दिए गए प्रधानमंत्री के भाषण के तुरंत बाद गुजरात और…

Read More

Ranchi. एक महिला माओवादी नेता बेला को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। महिला माओवादी पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला नदिया जिले के चकदह की निवासी है और पड़ोसी राज्य झारखंड में उसके खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया कि वह झारखंड और पश्चिम बंगाल में माओवादी गतिविधियों में शामिल थी। सूचना के आधार पर, कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे उत्तरी काशीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया…

Read More

New Delhi. सरकार के बहुमूल्य धातुओं पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत करने के बाद वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 9,723 रुपये बढ़कर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव करीब सात प्रतिशत उछलकर तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 9,723 रुपये या 6.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,63,165 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया। इसके जुलाई अनुबंध का भाव 19,439 रुपये या 6.97 प्रतिशत की…

Read More

Ranchi. झारखंड के रांची में चार दिन पहले अपने घर से कथित तौर पर लापता हुई 18 महीने की बच्ची की तलाश के लिए चलाए गए अभियान के दौरान मंगलवार को खुले नाले से एक बच्ची के शरीर के कुछ अंग बरामद किए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शरीर के अंगों को आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है और यह पता लगाने के लिए डीएनए परीक्षण भी किया जाएगा कि क्या ये अंग लापता बच्ची के हैं? शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे सदर पुलिस थाना…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के एग्रिको इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। टाटा स्टील से रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र प्रसाद सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस जांच में अब इस वारदात के पीछे मानसिक तनाव और भविष्य को लेकर गहरी चिंता की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना से दो दिन पहले डॉक्टर के पास भी गया था। परिवार के लोगों और पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक रविंद्र सिंह रिटायरमेंट के बाद लगातार तनाव में रहने…

Read More

New Delhi. प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के चलते नीट-यूजी 2026 को रद्द करने की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कहा कि फिर से परीक्षा का कार्यक्रम ‘अगले सात से दस दिन’ के भीतर घोषित किया जाएगा। एनटीए ने तीन मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी-2026’ को इसका प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की तथा सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को इन ‘अनियमितताओं’ की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया। सिंह ने कहा, फिर से परीक्षा की तारीख के लिए, मैं…

Read More

Jamahedpur.जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को…

Read More

Chandil. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने मंगलवार को चांडिल दौरे के दौरान राज्य की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की जनता अब पूरी तरह जाग चुकी है और आने वाले समय में राज्य में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिम बंगाल में नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से लौटने के दौरान चंपाई सोरेन चांडिल पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक ‘झाल मुड़ी’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की।…

Read More

Ranchi. झारखंड में कथित जल और बिजली किल्लत के विरोध में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मंगलवार को पूरे राज्य में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। रांची में राज्य की भाजपा इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जल संकट के प्रतीक के रूप में घड़े लेकर जिला स्कूल ग्राउंड से कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने जल और बिजली की निर्बाध आपूर्ति की मांग करते हुए नारे लगाए। सेठ ने…

Read More