जमशेदपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, नगर आयुक्त जेएनएसी, एडीसी, निदेशक एनईपी सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। आयोजन के दौरान भगवान बिरसा मुंडा और स्मृति शेष दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत, वीरता और प्रकृति संरक्षण की परंपरा…
Author: News Desk
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के जश्न को जन-जन का उत्सव बनाने, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और शौर्य को नमन करने एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करने के उद्देश्य से भाजपा ने रविवार को लौहनगरी जमशेदपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में निकाले गए पैदल तिरंगा यात्रा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां मुख्यरूप से शामिल हुए।…
जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन से जुड़ी लंबे समय से लंबित 3rd लाइन परियोजना को लेकर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर Non-Interlocking (NI) कार्य के लिए जल्द मेगा ब्लॉक घोषित करने और परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का आग्रह किया है। यह मुद्दा Jamshedpur Railway Infrastructure और Tatanagar Third Line Project से जुड़े यात्रियों, उद्योगों और व्यवसायियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में उठाए गए प्रमुख मुद्दे…
Ranchi . झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध कर रहे अभ्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें पारदर्शिता के साथ न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि बातचीत से ही समस्याओं का समाधान हो सकता है, लाठी-डंडे से नहीं, हथियार तो सीमा पर दुश्मनों के लिए होते हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में लोकतंत्र को बाधित करने के लिए निहित स्वार्थ वाले लोग पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और राजनीतिक महत्वाकांक्षा रखने वाले लोगों द्वारा गुमराह किये…
Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से रविवार को अपील की कि वे आंदोलन के बजाय ”संवाद” के माध्यम से मामले का समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि सरकार के दरवाजे छात्रों के लिए हमेशा खुले हैं। झारखंड आदिवासी महोत्सव को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मुद्दे को लेकर चिंतित हैं। राज्यपाल ने छात्रों से मुख्यमंत्री के आश्वासनों पर भरोसा रखने की अपील की। गंगवार ने कहा, ”मुख्यमंत्री छात्रों के मुद्दों को लेकर चिंतित हैं। इनका समाधान आंदोलन के बजाय संवाद के…
Ranchi. JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में डुमरी विधायक जयराम महतो ने बड़ा कदम उठाया है। जयराम महतो पुराना झारखंड विधानसभा परिसर में हाथों में संविधान लेकर एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठ गए हैं। उन्होंने छात्रों की मांगों के समर्थन में सरकार से गंभीरता से विचार करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। जयराम महतो का कहना है कि छात्रों के अधिकार और भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ पहल करनी चाहिए। जयराम महतो के इस कदम को छात्र आंदोलन के समर्थन में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक…
New Delhi. सोने की कीमतों में तेज उछाल के बीच चांदी के आभूषणों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने उनकी (चांदी के आभूषणों की) जांच क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। बीआईएस अगले दो साल में देशभर में चांदी के आभूषणों की जांच के लिए ‘संदर्भ’ और ‘परीक्षण’ प्रयोगशालाओं का विस्तार करेगा। बीआईएस की उप महानिदेशक (प्रयोगशाला) निशात एस हक ने बताया कि चांदी के आभूषणों की जांच की बढ़ती जरूरत को देखते हुए संगठन ने अपनी तैयारियों का आकलन कर लिया है और अब अपनी प्रयोगशालाओं में बड़े पैमाने पर जांच के…
Ranchi. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले प्रमुख छात्र समूह ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ ने शनिवार को राज्य सरकार पर ”राजनीतिक चाल” चलने का आरोप लगाया। यह आरोप प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत का एक और दौर आयोजित करने की सरकार की घोषणा के बाद लगाया गया। संगठन का आरोप है कि शुक्रवार रात हुई बैठक में सरकार के सामने सभी बातें रखने के बावजूद, समिति ने कांग्रेस और झामुमो से जुड़े छात्र संगठनों को बुलाया, जिनकी इस आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी। मंच के एक नेता रवींद्र पासवान ने कहा, यह सरकार…
Ranchi. झारखंड सरकार भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 16वें दिन भी जारी छात्रों के आंदोलन के बीच, अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) ने शनिवार को स्टेडियम में अपना अलग मंच बनाया। हालांकि, उसके नेताओं ने कहा कि इसे अलग आंदोलन नहीं माना जाना चाहिए। आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा, जिन पर शुक्रवार को बिरसा चौक के पास विधानसभा मार्च के दौरान स्याही फेंकी गई थी, थोड़ी देर के लिए प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने 14वीं जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर नारे लगाए। संगठन की रांची इकाई के प्रमुख विजय कुमार ने…
Ranchi. झारखंड सरकार भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 16वें दिन भी जारी छात्रों के आंदोलन के बीच रविवार को प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के साथ फिर बातचीत करेगी। सरकार और छात्र संगठनों के बीच शुक्रवार रात और शनिवार को दिनभर हुई बैठकों के बावजूद गतिरोध दूर नहीं हो सका जिसके बाद रविवार को एक और दौर की बातचीत करने का फैसला लिया गया। इस बीच, रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में करीब एक सप्ताह से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की हालत शनिवार देर रात करीब तीन बजे अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उनका रक्त…
