Kolkata. पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री तापस रॉय ने कहा कि सरकार राज्य में नए निवेश लाने के लिए टाटा समूह के साथ बातचीत कर रही है। टाटा मोटर्स ने अक्टूबर, 2008 में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ चले लंबे आंदोलन के बाद सिंगूर से अपनी नैनो कार परियोजना वापस लेकर उसे गुजरात के साणंद स्थानांतरित कर दिया था। रॉय ने कहा, हम टाटा समूह के संपर्क में हैं। उन्हें राज्य में निवेश के लिए लाने को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि टाटा समूह की पश्चिम बंगाल में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)…
Author: News Desk
Ramgarh. झारखंड के रामगढ़ ज़िले में रविवार को एक निजी इस्पात संयंत्र की भट्ठी में विस्फोट होने से कम से कम नौ श्रमिक झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर कुजू क्षेत्र के मुरपा गांव में हुई। मुख्य फैक्टरी निरीक्षक मनीष सिन्हा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने कहा, संयंत्र की भट्ठी में धमाका होने के बाद गर्म धातु के छींटे पड़ने से कुछ कर्मचारी झुलस गए। हजारीबाग के फैक्टरी निरीक्षक को इस मामले की जांच…
Ranchi. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की 98 प्रतिशत मांगें स्वीकार करने के सरकार द्वारा नियुक्त एक समिति के दावा करने के महज दो घंटे बाद, प्रदर्शनकारियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना है कि सरकार ने 13 प्रतियोगी परीक्षाओं में से केवल तीन को रद्द करने पर सहमति जताई है। आंदोलनकारी छात्रों ने अपने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन और 10 अगस्त को प्रस्तावित ‘विधानसभा मार्च’ के लिए आम जनता तथा राजनीतिक दलों से समर्थन मांगा। प्रदर्शनकारियों ने यहा एक पत्रकार वार्ता को…
Gumla. झारखंड के गुमला जिले में रविवार को झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल एक अंतर-राज्यीय आपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 70 ग्राम सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद, तीन देसी आग्नेयास्त्र और अन्य सामान बरामद किया। गुमला के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने पत्रकारों को बताया कि ये 11 लोग – जिनमें से ज्यादातर ओडिशा के रहने वाले हैं – हाल ही में गुमला के पालकोट और घाघरा इलाकों में हुई सोने की लूट की दो…
Chaibasa. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग गांवों से लापता हुईं दो नाबालिग लड़कियां और एक युवती उत्तर प्रदेश के मेरठ में मिली हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय लड़की के पिता ने एक अगस्त को गुआ थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर जिले की एक पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के मेरठ गई और लापता लड़की के साथ-साथ जिले के दो अन्य लोगों को भी बचाया। पुलिस ने बताया कि वहां मिलीं दो अन्य में 21 वर्षीय…
New Delhi. सोने और चांदी की कीमतों में तेजी इस सप्ताह भी जारी रहने की उम्मीद है। विश्लेषकों ने बताया कि प्रमुख देशों के महंगाई के आंकड़े और पश्चिम एशिया में तनाव खत्म करने की कोशिशों पर सर्राफा बाजार की नजर रहेगी। उन्होंने आगे बताया कि निवेशक अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई के आंकड़ों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा चीन के आगामी आर्थिक आंकड़े भी औद्योगिक धातुओं के लिए काफी अहम साबित होंगे। उम्मीद है कि छोटी अवधि में सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.80 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर की ओर बढ़…
Mumbai.वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 19.38 अंक की गिरावट के साथ 78,479.79 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 5.10 अंक फिसलकर 24,567.45 अंक पर कारोबार कर रहा था। बाद में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 158.62 अंक टूटकर 78,340.55 अंक पर और निफ्टी 45.20 अंक गिरकर 24,524.95 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटरनल, भारतीय स्टेट…
Ranchi. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ दो सप्ताह से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के सोमवार को प्रस्तावित ‘विधानसभा मार्च’ को देखते हुए पुलिस ने विधानसभा परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है और पूरे शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू को नजरबंद कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश महासचिव बाउरी ने कहा कि साहू के आवास के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती करके सरकार “सफलता हासिल नहीं कर पाएगी।”…
Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तीनों सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद ने आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हो रहे व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बीच रविवार को इस्तीफा दे दिया।अधिकारियों ने बताया कि झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से 10 अगस्त को पूछताछ की जानी है। उन्होंने बताया कि अहमद से 12 अगस्त और हांसदा से 14 अगस्त को पूछताछ होगी। तीनों सदस्यों की नियुक्ति सितंबर 2021 में की गई थी। जेपीएससी के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने 22 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जेपीएससी परीक्षाओं…
Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तीनों सदस्यों ने आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हो रहे व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बीच रविवार को इस्तीफा दे दिया। लोक भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद के इस्तीफे स्वीकार कर लिये। सीआईडी ने तीनों सदस्यों को प्रश्नपत्र लीक समेत अन्य अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया था। इसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया। जेपीएससी के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने 22 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया…
