जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में कुड़माली भाषा के शैक्षणिक पदों के सृजन एवं संशोधन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह पहल अदिवासी कुड़मि समाज, केंद्रीय समिति की ओर से प्राप्त मांग पत्र के आधार पर की है एवं अपने पत्र के साथ समिति द्वारा दिए गए पत्र को भी संलग्न किया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के स्नातकोत्तर विभाग तथा विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में विगत कई वर्षों से बड़ी संख्या में…
Author: News Desk
जमशेदपुर। 15 मई 2026 को नेटुरा स्थित बंगाल बॉर्डर चेक पोस्ट पर जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह आंदोलन सुबह 9 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ट्रक मालिक, ट्रांसपोर्टर और विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिए जाने और मामले पर विचार के लिए समय मांगे जाने के बाद शाम करीब 4 बजे धरना स्थगित कर दिया गया। अतिरिक्त टैक्स को लेकर ट्रांसपोर्टरों में नाराजगी संगठन के महामंत्री मनीष कुमार सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के परिवहन विभाग…
जमशेदपुर । बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में 17, 18 और 19 मई 2026 को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय महोत्सव राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपरा, कला, संगीत, खान-पान और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम बनेगा। आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना महोत्सव का शुभ उद्घाटन 17 मई, रविवार को शाम 5 बजे किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को मुख्य अतिथि के रूप में…
जमशेदपुर : पोटका के हाता बिरसा चौक स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार के निरीक्षण और निर्देश के बाद प्रशासन एवं विभागीय अधिकारी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। विधायक द्वारा निर्माण कार्य में पाई गई खामियों और डिजाइन संबंधी सुझावों के बाद अब नक्शा तैयार करने वाली कंसल्टेंसी एजेंसी को डिजाइन में पुनः बदलाव करने का निर्देश दिया गया है। विभागीय स्तर पर इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है ताकि परियोजना को और अधिक उपयोगी एवं जनहितकारी बनाया जा सके। रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल बनाने की तैयारी, अतिरिक्त शौचालय और किचन…
Jamshedpur. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल में दस्तक देने की संभावना है। आमतौर पर केरल में मानसून की शुरुआत एक जून के आसपास होती है, जिसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंचता है। इसके साथ ही देश में मानसून मौसम (जून से सितंबर) की शुरुआत मानी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष मानसून की शुरुआत 24 मई को हुई थी। आईएमडी ने कहा, ‘‘इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना है।’’…
New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को कहा कि गलती मोदी सरकार करेगी और कीमत जनता चुकाएगी। उन्होंने यह दावा भी किया कि तीन रुपये का झटका आ चुका, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि ईंधन संकट के साथ-साथ भारत में आर्थिक संकट की बड़ी वजह मोदी सरकार में नेतृत्व का संकट तथा दूरदर्शी सोच का अभाव है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में तीन तीन रुपये की वृद्धि की। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली…
Gumla झारखंड के गुमला जिले में शुक्रवार को एक बाल सुधार गृह से तीन किशोर फरार हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुमला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सुधार गृह में विभिन्न मामलों के सिलसिले में इन किशोरों को लाया गया था। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत भी मामले दर्ज थे। गुमला पुलिस थाने के उपनिरीक्षक कुंदन चौधरी ने बताया कि फरार हुए तीनों किशोरों ने चारदीवारी फांदने और भागने के लिए चादरों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि फरार…
New Delhi. परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी अब 21 जून को दोबारा करायी जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह परीक्षा पहले तीन मई को आयोजित की गई थी। एनटीए ने मंगलवार को नीट-यूजी परीक्षा रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा था कि परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं की व्यापक जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ नीट (यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य में हिरासत में हुई मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने इन घटनाओं की जांच से संबंधित अनिवार्य कानूनी प्रावधानों का व्यवस्थित रूप से उल्लंघन किया है और वह ‘प्रणालीगत गैर-अनुपालन की इस बेहद दुखद तस्वीर’ को देखकर ‘स्तब्ध’ है। अदालत ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस तथ्य पर संज्ञान लिया कि 2018 और 2025 के बीच झारखंड में हिरासत में हुई 427 मौतों में से, कार्यकारी मजिस्ट्रेटों ने 262 मामलों की जांच की, जबकि दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अनुसार यह जांच…
Ranchi. झारखंड में निर्वाचन आयोग 30 जून से घर-घर जाकर लगभग 2.64 करोड़ मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करेगा। यह प्रक्रिया औपचारिक रूप से 30 जून को बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर शुरू होगी और अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा कि उन्होंने कवायद के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई को उन मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी जिनका मिलान आधार वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उनके…
