Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा
Breaking News

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

News DeskBy News DeskOctober 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए कामकाज और छुट्टियों को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। कंपनी प्रबंधन ने व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर महीने में कार्यदिवस और अवकाश को लेकर अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। इसके तहत 18 अक्टूबर 2026, रविवार को भी टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में कामकाज होगा। वहीं, 20 अक्टूबर को कर्मचारियों को प्रतिपूरक अवकाश दिया जाएगा।

इसके अलावा 21 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर प्लांट, कार्यालय और दुकानें बंद रहेंगी। कंपनी प्रबंधन की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को जारी सर्कुलर के अनुसार, व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए रविवार, 18 अक्टूबर को सभी डिवीजन और विभाग अपनी सेवाओं के साथ काम करेंगे। इस दिन जनरल ऑफिस भी कार्यरत रहेगा। कंपनी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया है। सर्कुलर के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2026 को काम करने के बदले मंगलवार, 20 अक्टूबर को प्लांट में प्रतिपूरक अवकाश रहेगा। इस संबंध में कंपनी ने 29 सितंबर 2026 को जारी पूर्व सर्कुलर का हवाला दिया है। प्रतिपूरक अवकाश से संबंधित जानकारी कर्मचारियों को बाद में दिए जाने की बात भी कही गई है।

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेंगे प्लांट और कार्यालय
विजयादशमी के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को टाटा मोटर्स का जमशेदपुर प्लांट, कार्यालय और दुकानें बंद रहेंगी। कंपनी की ओर से जारी अधिसूचना में इस दिन को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। यानी घोषित अवकाश के तहत कर्मचारियों को वेतन सहित छुट्टी मिलेगी।

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

कंपनी प्रबंधन ने संबंधित विभागीय और डिवीजनल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे अपनी जरूरतों के अनुसार कामकाज का समन्वय करें और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। सर्कुलर की प्रति नोटिस बोर्ड पर लगाने की बात भी कही गई है, ताकि कर्मचारियों को कार्यदिवस और अवकाश से संबंधित जानकारी मिल सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group