Jamahedpur. चक्रधरपुर मंडल से कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इस दौरान टाटानगर से बक्सर के लिए सीधी साप्ताहिक ट्रेन शुरू हो रही है, जबकि पास के आदित्यपुर स्टेशन से लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इसके अलावा, अजमेर, मुंबई और नागपुर रूट की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी टाटानगर होकर गुजरेंगी।

बक्सर व लखनऊ के लिए स्पेशल सेवा
रेलवे के अनुसार, टाटानगर-बक्सर स्पेशल ट्रेन (08183) 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक सप्ताह (कुल 7 फेरे) चलाई जाएगी। वापसी में बक्सर-टाटानगर स्पेशल (08184) 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। वहीं, आदित्यपुर-लखनऊ स्पेशल (04217) 15 अक्टूबर को आदित्यपुर से खुलेगी, जबकि लखनऊ-आदित्यपुर (04218) का परिचालन 10 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। त्योहारों के समय नियमित ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति के बीच बिहार, उत्तर प्रदेश, मुंबई और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को इन स्पेशल ट्रेनों से कंफर्म बर्थ मिलने में खासी राहत मिलेगी।

टाटानगर होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें
सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल (08611/08612): टाटानगर ठहराव के साथ यह ट्रेन 12 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक (12 फेरे) चलेगी।
एलटीटी (मुंबई)-सांतरागाछी (01107/01108): टाटानगर, चक्रधरपुर और राउरकेला के रास्ते 29 अक्टूबर तक 4 फेरे लगाएगी। इतवारी (नागपुर)-शालीमार (08861/08862): 15 से 30 अक्टूबर के बीच टाटानगर के रास्ते संचालित होगी।
संबलपुर-सांतरागाछी (08303/08304): 14 से 22 अक्टूबर तक टाटानगर के रास्ते चलाई जाएगी।

