Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, कदमा से पांच लोग गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद
Headlines

Jamshedpur: रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, कदमा से पांच लोग गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद

News DeskBy News DeskOctober 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamahedpur. रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कदमा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी आर्म्स एक्ट, मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला कदमा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर निवासी रविनाथ मछुवा अवैध देशी कट्टा लेकर अपने साथियों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-दो के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम फार्म एरिया रोड नंबर 18 स्थित बीएसएनएल रेसिडेंसी मैदान के पास पहुंची। यहां पांच संदिग्ध एक साथ बैठे हुए थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से पांचों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में शास्त्री नगर निवासी रविनाथ मछुवा, विनय हरिपाल उर्फ बावला, सोनारी क्रिश्चियन बस्ती निवासी संतोष बान सिंह, निहाल बालमुचू और सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी अमित कुमार साहू शामिल हैं।

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान रविनाथ मछुवा के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। कट्टे के चेंबर से एक जिंदा गोली मिली। वहीं, अन्य चार आरोपियों की तलाशी में एक-एक जिंदा गोली बरामद हुई। इस तरह पुलिस ने कुल एक देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी संगठित गिरोह बनाकर कदमा और आसपास के इलाकों में हथियार एवं गोलियों के बल पर लोगों को डराने-धमकाने और पैसे वसूलने का काम करते थे।

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

October 14, 2026

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

MGM के ICU में बड़ा हादसा टला, मेडिसिन विभाग के आईसीयू में पंखे के मोटर से उठीं आग की लपटें

October 14, 2026
Recent Post

Potka Block Office में विधायक संजीव सरदार की अनोखी जांच… गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे, लेटलतीफी पर कर्मचारियों को माला पहनाकर दी हिदायत

October 14, 2026

Jamshedpur: रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, कदमा से पांच लोग गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group