Ranchi. झारखंड में सहायक कारापाल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। राज्य में 84 पदों पर नियुक्ति के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इस प्रक्रिया को 13 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुलिस मुख्यालय के महानिरीक्षक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शारीरिक जांच के लिए रांची, हजारीबाग और दुमका में तीन चयन कमेटियां गठित की गई हैं। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए तीनों केंद्रों पर अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

रांची, हजारीबाग और दुमका में शारीरिक जांच
सहायक कारापाल भर्ती की शारीरिक जांच के लिए अभ्यर्थियों को तीन केंद्रों पर बुलाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रांची में सबसे अधिक उम्मीदवारों की जांच होगी। तीनों केंद्रों पर शारीरिक जांच निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया गया है।


